सुयोग अकादमी (Suyog Academy)
suyogacademy.com — RPSC & RSMSSB फ्री GK नोट्स
उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था

UP उर्वरक खपत (यूरिया-DAP), NPK अनुपात, बीज पार्क, कृषि यंत्रीकरण, CRM व मृदा स्वास्थ्य कार्ड (UP GK 2026)

योगेश जांगिड़ (संस्थापक; दैनिक करेंट अफेयर्स संपादक; राजव्यवस्था, रीजनिंग, English Grammar व कंप्यूटर परीक्षा नोट्स लेखक)
प्रकाशित:
16 मिनट पठन

कैसे बना: यह नोट सुयोग अकादमी के लेखक ने परीक्षा सिलेबस के अनुसार लिखा/संपादित किया है। प्रकाशन तिथि ऊपर और अंतिम संशोधन तिथि लेख के अंत में दी गई है। त्रुटि दिखे तो संपर्क करें। टीम परिचय

स्रोत आधार: उत्तर प्रदेश बजट, राज्य आर्थिक सर्वेक्षण, अर्थ एवं संख्या प्रभाग (उत्तर प्रदेश) व MoSPI के आधिकारिक आँकड़े।

शेयर करें:
📈UP अर्थव्यवस्थाSUYOG ACADEMY
📈
सुयोग अकादमी • RPSC & RSMSSB100% नि:शुल्क
सुयोग AI गुरु
नोट्स के मुख्य बिंदु, मॉक MCQ या डाउट पूछें

संक्षिप्त उत्तर: खेती के तीन बड़े आदान (inputs) — बीज, उर्वरक और कृषि यंत्र — UP की कृषि उत्पादकता तय करते हैं। उर्वरक विभाग के 2021-22 के राज्यवार आँकड़ों के अनुसार UP ने लगभग 71.12 लाख टन यूरिया, 21.20 लाख टन DAP, 1.91 लाख टन MOP और 6.36 लाख टन NPK मिश्रित उर्वरक उपयोग किए; देश की कुल यूरिया खपत (341.73 लाख टन) में UP का हिस्सा लगभग 21% है, जो राज्यों में सर्वाधिक है। बीज क्षेत्र में राज्य ₹2,500 करोड़ से 5 बीज पार्क बना रहा है, जिनमें पहला चौधरी चरण सिंह बीज पार्क, अटारी (लखनऊ) है (जुलाई 2025)। फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना में पंजाब, हरियाणा, UP और दिल्ली में 2018-19 से 2022-23 तक 39,000 से अधिक कस्टम हायरिंग केंद्र बने और 2.30 लाख से अधिक मशीनें दी गईं (PIB)। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (19 फरवरी 2015, सूरतगढ़) में 2014-15 से UP में लगभग 3.94 करोड़ कार्ड बने (राज्यसभा उत्तर, 2025)।


संक्षिप्त उत्तर

तथ्यउत्तर
UP यूरिया खपत (2021-22)लगभग 71.12 लाख टन — देश का ~21%
UP DAP / MOP / NPKS (2021-22)21.20 / 1.91 / 6.36 लाख टन
भारत की यूरिया खपत (2021-22)341.73 लाख टन
आदर्श NPK अनुपात4 : 2 : 1
खरीफ़ 2025 (अगस्त तक) UP यूरिया बिक्री31.62 लाख टन (पिछले वर्ष 27.25 लाख टन)
UP के प्रमुख यूरिया संयंत्रIFFCO फूलपुर, IFFCO आँवला, HURL गोरखपुर (2021)
HURL गोरखपुर क्षमता12.7 लाख टन यूरिया/ वर्ष; 7 दिसंबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित
बीज पार्क5 पार्क, ₹2,500 करोड़, PPP मॉडल; पहला अटारी (लखनऊ)
बीज नमूने अमानक (2023-24)1,33,588 में से 3,630
गन्ना ब्रीडर सीड नर्सरी150 (2016-17) → 267 (2024-25)
CRM योजना (4 राज्य, 2018-19 से 2022-23)₹3,138.17 करोड़; 39,000+ CHC; 2.30 लाख+ मशीनें
CRM सहायता दरव्यक्तिगत किसान 50%, कस्टम हायरिंग केंद्र 80%
मृदा स्वास्थ्य कार्ड शुभारंभ19 फरवरी 2015, सूरतगढ़ (राजस्थान)
UP में मृदा स्वास्थ्य कार्डलगभग 3.94 करोड़ (2014-15 से; राज्यसभा उत्तर 2025)
कृषि यंत्र अनुदान प्रणाली (UP)ऑनलाइन टोकन, ई-लॉटरी, DBT

2. सिलेबस में यह टॉपिक क्यों महत्वपूर्ण है?

UPPSC PCS मुख्य परीक्षा के UP विशेष प्रश्नपत्र में "कृषि उत्पादकता बढ़ाने में आदानों की भूमिका", "उर्वरकों का असंतुलित उपयोग" और "पराली प्रबंधन" बार-बार आने वाले विषय हैं। प्रारंभिक परीक्षा और UPSSSC की परीक्षाओं (कृषि तकनीकी सहायक, लेखपाल, VDO) में आदर्श NPK अनुपात, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की तिथि-स्थान, उर्वरक संयंत्रों के स्थान और यंत्र-अनुदान की प्रक्रिया पूछी जाती है। योजनाओं का संक्षिप्त परिचय UP कृषि एवं किसान कल्याण योजनाएँ नोट में है; यह नोट उसके आदान-पक्ष का गहन अध्ययन है।

परीक्षा उपयोगिता: ★★★★☆

  • UPPSC PCS प्रारंभिक — NPK 4:2:1, मृदा स्वास्थ्य कार्ड (2015, सूरतगढ़), यूरिया संयंत्र, CRM योजना
  • UPPSC PCS मुख्य — असंतुलित उर्वरक उपयोग, बीज प्रतिस्थापन, यंत्रीकरण और छोटी जोत
  • UPSSSC कृषि तकनीकी सहायक / PET / लेखपाल — यंत्र अनुदान, बीज पार्क, नैनो यूरिया
  • UP Police / UPTET — HURL गोरखपुर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड

3. UP में उर्वरक की खपत कितनी है?

उर्वरक विभाग (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय) के 2021-22 के राज्यवार आँकड़ों के अनुसार UP ने 71.12 लाख टन यूरिया का उपयोग किया, जबकि पूरे देश की यूरिया खपत 341.73 लाख टन थी — यानी देश का लगभग हर पाँचवाँ बोरा यूरिया UP में खपता है।

3.1 उत्पादवार खपत (2021-22)

उर्वरकमुख्य पोषक तत्वUP खपत (लाख टन)
यूरियानाइट्रोजन (N) — 46%71.12
DAP (डाई-अमोनियम फ़ॉस्फ़ेट)N 18% + P 46%21.20
NPKS मिश्रित उर्वरकN, P, K, S विभिन्न अनुपात6.36
MOP (म्यूरिएट ऑफ़ पोटाश)पोटाश (K) — 60%1.91

तालिका से स्पष्ट है कि UP में नाइट्रोजन (यूरिया) का उपयोग बहुत अधिक और पोटाश (MOP) का बहुत कम है। मृदा वैज्ञानिक सामान्यतः N : P : K = 4 : 2 : 1 को आदर्श अनुपात मानते हैं, पर UP में यह नाइट्रोजन की ओर बहुत झुका है। गंगा के मैदान की जलोढ़ मिट्टी में पोटाश अपेक्षाकृत पर्याप्त होने से किसान MOP कम डालते हैं, पर लगातार धान-गेहूँ से पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्व (ज़िंक, गंधक, बोरॉन) भी घटते हैं। मिट्टी के प्रकार UP की मिट्टी के प्रकार नोट में देखें।

3.2 हाल की मौसमी बिक्री

राज्य सरकार के अनुसार खरीफ़ 2025 में अगस्त तक UP में 31.62 लाख टन यूरिया बिका (पिछले वर्ष इसी अवधि में 27.25 लाख टन) और DAP 5.38 लाख टन (पिछले वर्ष 5.28 लाख टन)। माँग बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने किसानों से जमाखोरी न करने और आवश्यकता अनुसार ख़रीदने की अपील की। ये आँकड़े मौसमी बिक्री के हैं — वार्षिक खपत से तुलना न करें।

3.3 उर्वरक असंतुलन के दुष्परिणाम

  • मिट्टी में जैविक कार्बन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी; उत्पादकता का ठहराव।
  • अतिरिक्त नाइट्रोजन से भूजल में नाइट्रेट प्रदूषण और नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जन।
  • सब्सिडी का बोझ — यूरिया का अधिकतम खुदरा मूल्य नियंत्रित है, इसलिए किसान उसे अधिक डालते हैं।
  • समाधान: मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक, नीम-लेपित यूरिया, नैनो यूरिया/ नैनो DAP, जैव उर्वरक, हरी खाद, प्राकृतिक खेती।

3.4 UP में उर्वरक कारखाने कहाँ हैं?

संयंत्रस्थानविशेषता
IFFCO फूलपुरप्रयागराजसहकारी यूरिया संयंत्र; नैनो यूरिया इकाई
IFFCO आँवलाबरेलीसहकारी यूरिया संयंत्र; नैनो यूरिया इकाई
HURL गोरखपुरगोरखपुर12.7 लाख टन/ वर्ष; 7 दिसंबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित; 30 वर्ष से अधिक बंद पुराने कारखाने की जगह
अन्य यूरिया केंद्रजगदीशपुर (अमेठी), बबराला (संभल), शाहजहाँपुरप्राकृतिक गैस आधारित
SSP इकाइयाँझाँसी, फ़तेहपुर, गजरौला आदिरॉक फ़ॉस्फ़ेट आधारित

उर्वरक संयंत्रों का भूगोल UP के प्रमुख उद्योग केंद्र और ODOP और खनिज-आधार UP के खनिज संसाधन जिलेवार नोट में है। याद रखें — "फू-आँ-गो" = फूलपुर, आँवला, गोरखपुर।

3.5 नैनो यूरिया और PM-PRANAM

नैनो यूरिया (तरल) IFFCO का उत्पाद है जिसकी 500 मिली की बोतल पत्तियों पर छिड़काव के लिए होती है; इसका उद्देश्य दानेदार यूरिया की खपत घटाना है। केंद्र की PM-PRANAM (धरती माता के पुनर्स्थापन, जागरूकता, पोषण और सुधार हेतु प्रधानमंत्री कार्यक्रम) योजना उन राज्यों को प्रोत्साहन देती है जो रासायनिक उर्वरकों की खपत घटाते हैं — बचाई गई सब्सिडी का एक हिस्सा राज्य को अनुदान के रूप में मिलता है।


4. बीज: गुणवत्ता, प्रतिस्थापन और बीज पार्क

उत्पादकता में अकेले गुणवत्तापूर्ण बीज का योगदान 15–20% तक माना जाता है; UP सरकार के अनुसार बेहतर बीज उपलब्धता से उपज-अंतर (yield gap) 15–20% तक घट सकता है (दृष्टि IAS, 30 जुलाई 2025)।

4.1 बीज प्रतिस्थापन दर (Seed Replacement Rate) क्या है?

बीज प्रतिस्थापन दर (SRR) यह बताती है कि किसी फसल के कुल बोए क्षेत्र में से कितने प्रतिशत क्षेत्र में किसान ने अपने पुराने बचाए बीज के स्थान पर प्रमाणित/ गुणवत्तापूर्ण बीज बोया। स्व-परागित फसलों (गेहूँ, धान, दलहन) में हर 3–4 वर्ष में बीज बदलना (लगभग 25–33% SRR) और संकर फसलों (मक्का, बाजरा के संकर) में हर वर्ष नया बीज (100% SRR) अनुशंसित है। UP में ऊँची SRR के लिए बीज उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण की क्षमता बढ़ाना आवश्यक है।

4.2 UP की बीज व्यवस्था

संस्था/ व्यवस्थाभूमिका
कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडारब्लॉक स्तर पर अनुदानित बीज वितरण
उ.प्र. बीज विकास निगमप्रमाणित बीज उत्पादन व विपणन (राज्य उपक्रम)
उ.प्र. राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थाबीज का प्रमाणीकरण और गुणवत्ता नियंत्रण
कृषि विश्वविद्यालय (कानपुर, अयोध्या, मेरठ, बाँदा) व ICAR संस्थानप्रजनक (breeder) बीज और नई किस्में
बीज परीक्षण प्रयोगशालाएँ2023-24 में 1,33,588 नमूने जाँचे, 3,630 अमानक

4.3 बीज पार्क (2025)

बिंदुविवरण
संख्या व लागत5 आधुनिक बीज पार्क; ₹2,500 करोड़; अगले तीन वर्षों में
क्षेत्रपश्चिमी UP, तराई, मध्य UP, बुंदेलखंड, पूर्वी UP
पहला पार्कचौधरी चरण सिंह के नाम पर — अटारी, लखनऊ
सुविधाएँबीज उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, स्पीड ब्रीडिंग, संकर (hybrid) प्रयोगशालाएँ
मॉडलPPP; भूमि पट्टा 30 वर्ष, 90 वर्ष तक बढ़ाने योग्य
अपेक्षित लाभ~6,000 प्रत्यक्ष व 15,000 अप्रत्यक्ष रोज़गार; ~40,000 बीज-उत्पादक किसान; ~₹3,000 करोड़ वार्षिक बचत

बीज पार्क इसलिए ज़रूरी हैं क्योंकि UP में संकर बीजों का बड़ा भाग दूसरे राज्यों से आता है। मिलेट्स के निःशुल्क बीज मिनीकिट जैसी योजनाएँ UP कृषि एवं किसान कल्याण योजनाएँ नोट में हैं।

4.4 गन्ने का बीज

गन्ना विभाग के अनुसार गन्ने की प्रजनक बीज (breeder seed) नर्सरियाँ 2016-17 में 150 से बढ़कर 2024-25 में 267 हो गईं। लाल सड़न रोग के बाद Co 0238 के स्थान पर नई किस्मों के बीज-प्रसार में इन नर्सरियों और टिश्यू कल्चर पौधों की बड़ी भूमिका है — विस्तार सहयोगी नोट UP चीनी उद्योग, SAP और गन्ना भुगतान में।


5. कृषि यंत्रीकरण (Farm Mechanisation)

छोटी जोत (औसत लगभग 0.73 हेक्टेयर, कृषि गणना 2015-16) वाले UP में हर किसान के लिए ट्रैक्टर, सुपर सीडर या कंबाइन ख़रीदना संभव नहीं, इसलिए यंत्रीकरण का मुख्य रास्ता कस्टम हायरिंग केंद्र (CHC) / फ़ार्म मशीनरी बैंक हैं, जहाँ किसान यंत्र किराए पर लेते हैं।

5.1 प्रमुख योजनाएँ

योजनाउद्देश्यमुख्य बिंदु
कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (SMAM)छोटे किसानों तक यंत्र पहुँचानाव्यक्तिगत यंत्र अनुदान, CHC, फ़ार्म मशीनरी बैंक, हाई-टेक हब
फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजना — 2018-19 सेपराली जलाना रोकनापंजाब, हरियाणा, UP, दिल्ली; व्यक्तिगत 50%, CHC 80% सहायता
राज्य की यंत्र अनुदान व्यवस्थापारदर्शी चयनऑनलाइन टोकन, ई-लॉटरी, DBT; 2026-27 के लिए बुकिंग 7–27 अक्टूबर

5.2 CRM योजना की प्रगति

अवधि (पंजाब, हरियाणा, UP, दिल्ली)धनराशिCHCमशीनें
2018-19 से 2022-23 (PIB)₹3,138.17 करोड़39,000 से अधिक2.30 लाख से अधिक
दिसंबर 2024 तक (राज्यसभा उत्तर)₹3,623.45 करोड़ (ICAR सहित)40,000 से अधिक—
2025 तक (कृषि मंत्रालय, समाचार)₹4,266 करोड़ से अधिक43,500 से अधिक3.54 लाख से अधिक

ध्यान दें — ये आँकड़े चारों राज्यों के संयुक्त हैं, केवल UP के नहीं। प्रमुख CRM यंत्र हैं — सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, मल्चर, रिवर्सिबल प्लाउ, स्ट्रॉ बेलर, ज़ीरो टिल ड्रिल और सुपर SMS (कंबाइन के साथ)। पराली से CBG/ बायो-कोल का विकल्प UP बायो-ऊर्जा, एथेनॉल और CBG नीति में और प्रदूषण-पक्ष UP प्रदूषण, AQI और नमामि गंगे में है।

5.3 सौर पंप और सिंचाई यंत्र

सिंचाई भी एक प्रमुख आदान है। PM-KUSUM के तहत सौर पंप और ड्रिप/ स्प्रिंकलर (प्रति बूँद अधिक फसल) पर अनुदान मिलता है — सौर पंपों का विवरण UP सौर बिजली और ऊर्जा योजनाएँ में और नहर-सिंचाई UP की सिंचाई परियोजनाएँ और नहरें में है।


6. मृदा स्वास्थ्य कार्ड और मृदा परीक्षण

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी 2015 को सूरतगढ़ (राजस्थान) से शुरू की; कार्ड में मिट्टी के 12 मानक (N, P, K, S, Zn, Fe, Cu, Mn, B, pH, EC, जैविक कार्बन) जाँचकर फसलवार उर्वरक-सलाह दी जाती है।

चक्र/ अवधिदेश में कार्डटिप्पणी
चक्र I (2015-17)लगभग 10.74 करोड़PIB
चक्र II (2017-19)लगभग 11.97 करोड़ (एक अन्य उत्तर में 11.75 करोड़)स्रोतों में थोड़ा अंतर
2014-15 से कुल (2025)24.74 करोड़राज्यसभा उत्तर
इसमें UPलगभग 3.94 करोड़राज्यवार परिशिष्ट

2017 में केंद्र ने UP सहित सात राज्यों को कार्ड-वितरण में धीमा बताया था; बाद में UP ने बड़ी संख्या में कार्ड बनाए। मृदा परीक्षण का वास्तविक लाभ तभी है जब किसान कार्ड की सलाह के अनुसार उर्वरक डालें — यही इस योजना की सबसे बड़ी चुनौती है।


7. कृषि ऋण, बीमा और आदान

बीज, खाद और यंत्र ख़रीदने के लिए किसान का मुख्य सहारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC, 1998) और सहकारी समितियाँ (PACS) हैं; PACS ही गाँवों में उर्वरक वितरण के प्रमुख केंद्र भी हैं। ऋण-व्यवस्था और PACS का विवरण UP बैंकिंग, सहकारिता और ग्रामीण बैंक में और जन-धन-मुद्रा UP वित्तीय समावेशन में है। उपज के बाद MSP ख़रीद UP कृषि विपणन, मंडी और MSP ख़रीद नोट में देखें।


8. आदान और उत्पादकता: मुख्य परीक्षा के लिए विश्लेषण

  • उत्पादकता अंतर: UP के पास देश का सबसे बड़ा कृषि-योग्य और सिंचित क्षेत्र है, फिर भी प्रति हेक्टेयर उपज पंजाब-हरियाणा से कम है — कारण: बीज की गुणवत्ता, असंतुलित उर्वरक, देर से बुवाई, छोटी जोत।
  • पश्चिम बनाम पूर्व/ बुंदेलखंड: पश्चिमी UP में उर्वरक व यंत्र-उपयोग अधिक; बुंदेलखंड में कम (वर्षा-आधारित खेती, प्राकृतिक खेती पर ज़ोर)।
  • नीति दिशा: मृदा परीक्षण आधारित पोषण, नैनो उर्वरक, बीज पार्क, CHC आधारित यंत्रीकरण, डिजिटल अनुदान (DBT, ई-लॉटरी)।
  • पर्यावरणीय दृष्टि: पराली प्रबंधन, भूजल संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों में कमी (PM-PRANAM)।

खाद्यान्न उत्पादन और उत्पादकता के वर्षवार आँकड़े सहयोगी नोट UP खाद्यान्न उत्पादन और उत्पादकता वर्षवार में, फसल प्रतिरूप UP भूमि उपयोग, कृषि जोत और फसल प्रतिरूप में, और जिलेवार फसलें UP की प्रमुख फसलें और अग्रणी जिले में हैं।


9. परीक्षा में कौन-सी गलतियाँ होती हैं? (Exam Trap)

Trap 1: मृदा स्वास्थ्य कार्ड कहाँ से शुरू हुआ?

सूरतगढ़ (राजस्थान), 19 फरवरी 2015 — UP या लखनऊ से नहीं।

Trap 2: आदर्श NPK अनुपात

4 : 2 : 1 — "2 : 1 : 4" या "1 : 2 : 4" जैसे उलटे विकल्प आते हैं।

Trap 3: HURL कहाँ?

गोरखपुर (7 दिसंबर 2021) — फूलपुर और आँवला IFFCO के हैं।

Trap 4: CRM के आँकड़े

39,000/ 40,000/ 43,500 CHC — चार राज्यों (पंजाब, हरियाणा, UP, दिल्ली) के संयुक्त हैं, केवल UP के नहीं।

Trap 5: बीज पार्क की संख्या

पाँच बीज पार्क, पर इनके लिए "छह बड़े फ़ार्म" की भूमि चिह्नित — संख्या मिलाएँ नहीं। पहला पार्क अटारी (लखनऊ)।

Trap 6: मौसमी बनाम वार्षिक

31.62 लाख टन यूरिया = खरीफ़ 2025 (अगस्त तक); 71.12 लाख टन = 2021-22 का पूरा वर्ष।

Trap 7: CRM सहायता

व्यक्तिगत किसान को 50%, CHC (सहकारी समिति, FPO, पंचायत) को 80%।


10. Most-Asked रिवीज़न तालिका

क्र.तथ्यउत्तर
1UP यूरिया खपत 2021-2271.12 लाख टन
2देश की यूरिया में UP हिस्सालगभग 21%
3UP DAP खपत 2021-2221.20 लाख टन
4UP MOP खपत 2021-221.91 लाख टन
5आदर्श NPK4:2:1
6यूरिया में नाइट्रोजन46%
7DAP में फ़ॉस्फ़ोरस46% (N 18%)
8MOP में पोटाश60%
9HURL गोरखपुर7 दिसंबर 2021; 12.7 लाख टन/ वर्ष
10IFFCO संयंत्रफूलपुर (प्रयागराज), आँवला (बरेली)
11खरीफ़ 2025 यूरिया (अगस्त तक)31.62 लाख टन
12बीज पार्क5; ₹2,500 करोड़
13पहला बीज पार्कचौधरी चरण सिंह, अटारी (लखनऊ)
14बीज पार्क भूमि पट्टा30 वर्ष, 90 तक
15अमानक बीज नमूने 2023-243,630 / 1,33,588
16गन्ना ब्रीडर सीड नर्सरी150 → 267
17CRM योजना शुरुआत2018-19
18CRM सहायताव्यक्तिगत 50%, CHC 80%
19CRM: CHC (2018-23, 4 राज्य)39,000+
20CRM: मशीनें (2018-23)2.30 लाख+
21CRM धनराशि (2018-23)₹3,138.17 करोड़
22मृदा स्वास्थ्य कार्ड19 फरवरी 2015, सूरतगढ़
23कार्ड में मानक12
24UP में कुल कार्डलगभग 3.94 करोड़
25देश में कुल कार्ड (2014-15 से)24.74 करोड़
26औसत जोत (कृषि गणना 2015-16)लगभग 0.73 हेक्टेयर
27KCC शुरुआत1998

11. परीक्षा में यह टॉपिक कैसे पूछा जाता है

Pattern 1: सुमेलन

संयंत्र ↔ स्थान: HURL–गोरखपुर, IFFCO–फूलपुर/ आँवला, बबराला–संभल, जगदीशपुर–अमेठी।

Pattern 2: एक-पंक्ति

"मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना कहाँ से शुरू हुई?" — सूरतगढ़; "आदर्श NPK अनुपात?" — 4:2:1।

Pattern 3: कथन

"1. CRM योजना में CHC को 80% सहायता मिलती है; 2. पहला बीज पार्क गोरखपुर में है" — केवल 1 सही (बीज पार्क अटारी, लखनऊ)।

Pattern 4: मुख्य परीक्षा

"उत्तर प्रदेश में उर्वरकों के असंतुलित उपयोग के कारण, प्रभाव और समाधान" — यूरिया की अधिकता, पोटाश की कमी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो यूरिया, PM-PRANAM, प्राकृतिक खेती। ऐसे प्रश्न परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।


12. इसे आसानी से याद कैसे रखें?

  • "4-2-1 = नाइट्रोजन-फ़ॉस्फ़ोरस-पोटाश" — आदर्श अनुपात।
  • "फू-आँ-गो" — फूलपुर, आँवला, गोरखपुर — UP के तीन बड़े यूरिया संयंत्र।
  • "सूरतगढ़ 2015, 12 मानक" — मृदा स्वास्थ्य कार्ड।
  • "5 पार्क, 2,500 करोड़, अटारी पहला" — बीज पार्क।
  • "50 किसान, 80 केंद्र" — CRM: व्यक्तिगत 50%, CHC 80%।
  • "71 यूरिया, 21 DAP" — UP की 2021-22 खपत (लाख टन)।

13. कथन अभ्यास

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना लखनऊ से शुरू हुई। — गलत (सूरतगढ़)।

UP देश की कुल यूरिया खपत का लगभग पाँचवाँ भाग उपयोग करता है। — सही (~21%)।

HURL का यूरिया संयंत्र फूलपुर में है। — गलत (गोरखपुर)।

CRM योजना में कस्टम हायरिंग केंद्र को 80% सहायता मिलती है। — सही।

पहला बीज पार्क चौधरी चरण सिंह के नाम पर अटारी (लखनऊ) में है। — सही।

आदर्श NPK अनुपात 2:1:4 है। — गलत (4:2:1)।


14. एक दिन पहले — 15 रेखाएँ

  1. UP 2021-22: यूरिया 71.12, DAP 21.20, NPKS 6.36, MOP 1.91 लाख टन
  2. देश की यूरिया (341.73 लाख टन) में UP ~21% — सर्वाधिक
  3. आदर्श NPK 4:2:1; UP में नाइट्रोजन की अधिकता, पोटाश की कमी
  4. खरीफ़ 2025 (अगस्त तक): यूरिया 31.62 लाख टन, DAP 5.38 लाख टन
  5. यूरिया संयंत्र: IFFCO फूलपुर, IFFCO आँवला, HURL गोरखपुर (7 दिसंबर 2021, 12.7 लाख टन)
  6. अन्य: जगदीशपुर (अमेठी), बबराला (संभल), शाहजहाँपुर
  7. नैनो यूरिया — IFFCO; PM-PRANAM — उर्वरक घटाने पर राज्यों को प्रोत्साहन
  8. बीज पार्क: 5, ₹2,500 करोड़, PPP; पहला चौधरी चरण सिंह, अटारी (लखनऊ)
  9. 2023-24: 1,33,588 बीज नमूनों में 3,630 अमानक
  10. SRR: स्व-परागित फसलों में 25–33%, संकर में 100% अनुशंसित
  11. गन्ना ब्रीडर सीड नर्सरी: 150 (2016-17) → 267 (2024-25)
  12. CRM (2018-19 से): व्यक्तिगत 50%, CHC 80%; 4 राज्यों में 39,000+ CHC (2018-23)
  13. UP यंत्र अनुदान: ऑनलाइन टोकन, ई-लॉटरी, DBT
  14. मृदा स्वास्थ्य कार्ड: 19 फरवरी 2015, सूरतगढ़, 12 मानक; UP में ~3.94 करोड़ कार्ड
  15. औसत जोत ~0.73 हेक्टेयर — इसलिए CHC आधारित यंत्रीकरण

15. अभ्यास

नीचे दिए क्विज़ में उर्वरक खपत, NPK, संयंत्र, बीज पार्क, CRM, यंत्र अनुदान और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के 25 प्रश्न हैं। कृषि-उद्योग के समग्र चित्र के लिए UP अर्थव्यवस्था: कृषि, उद्योग और निवेश पढ़ें। पूरे UP GK का अभ्यास UP Police Constable 2027 टेस्ट सीरीज़ में करें।

संबंधित नोट्स: UP रेशम, मधुमक्खी पालन और मशरूम · गोरखपुर मंडल के जिले · सभी UP अर्थव्यवस्था नोट्स


16. निष्कर्ष: परीक्षा के लिए क्या याद रखें?

UP देश में यूरिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, पर पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों का कम उपयोग मिट्टी की सेहत और उत्पादकता दोनों को प्रभावित करता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो उर्वरक और PM-PRANAM संतुलन की दिशा में हैं; बीज पार्क गुणवत्तापूर्ण और संकर बीज में आत्मनिर्भरता का प्रयास हैं; और कस्टम हायरिंग केंद्र छोटी जोत वाले किसानों तक यंत्रीकरण पहुँचाने का व्यावहारिक रास्ता हैं। परीक्षा के लिए 71 लाख टन यूरिया व ~21% हिस्सा, 4:2:1, फू-आँ-गो, 5 बीज पार्क, CRM 50/80 और सूरतगढ़ 2015 पक्के रखें।

Memory Trick — "4-2-1" | "फू-आँ-गो" | "सूरतगढ़ 2015, 12 मानक" | "5 पार्क, अटारी पहला" | "50 किसान, 80 केंद्र"


स्रोत और संदर्भ


अंतिम संशोधन (Last Updated):
RPSC / RSSB सिलेबस के अनुसार
संस्थापक; दैनिक करेंट अफेयर्स संपादक; राजव्यवस्था, रीजनिंग, English Grammar व कंप्यूटर परीक्षा नोट्स लेखकलेखक परिचय

इस टॉपिक का क्विज़ कहाँ दें?

“UP उर्वरक खपत (यूरिया-DAP), NPK अनुपात, बीज पार्क, कृषि यंत्रीकरण, CRM व मृदा स्वास्थ्य कार्ड (UP GK 2026)” पढ़ने के बाद इन क्विज़ से तुरंत दोहराएँ — गलत उत्तर वाले बिंदु नोट में दोबारा देखें।

पूरे सिलेबस का अभ्यास: UPPSC PCS प्रारंभिक 2026 क्रैश टेस्ट सीरीज़ — पहला टेस्ट फ्री आज़माएँ

तैयारी का स्व-मूल्यांकनफ्री डेमो उपलब्ध
UPPSC PCS प्रारंभिक 2026 क्रैश टेस्ट सीरीज़
₹99

यह टॉपिक पढ़ लिया? अब असली परीक्षा जैसे मॉक टेस्ट में खुद को परखें

UPPSC PCS प्रारंभिक 2026 क्रैश टेस्ट सीरीज़

  • नवीनतम परीक्षा पैटर्न, समय-सीमा और नेगेटिव मार्किंग के साथ
  • रैंक, कमजोर टॉपिक विश्लेषण और हर प्रश्न की हिंदी व्याख्या
  • वेबसाइट एवं एंड्रॉइड ऐप दोनों पर तुरंत एक्सेस
⚡ PhonePe · Google Pay · Paytm UPI द्वारा तुरंत सुरक्षित सक्रियण
आधिकारिक कम्युनिटी

UPPSC PCS प्रारंभिक 2026 क्रैश टेस्ट सीरीज़ — सुयोग अकादमी WhatsApp ग्रुप

डेली फ्री हस्तलिखित नोट्स, नए मॉक टेस्ट लिंक और टॉपर्स रणनीति सीधे WhatsApp पर प्राप्त करें।

व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (FAQs)

उर्वरक विभाग के 2021-22 के राज्यवार आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश ने लगभग 71.12 लाख टन यूरिया का उपयोग किया। उसी वर्ष देश की कुल यूरिया खपत 341.73 लाख टन थी, यानी UP का हिस्सा लगभग 21% रहा, जो राज्यों में सर्वाधिक है। UP ने उस वर्ष 21.20 लाख टन DAP, 6.36 लाख टन NPKS और 1.91 लाख टन MOP भी उपयोग किया।

मृदा वैज्ञानिक सामान्यतः नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस और पोटाश (N:P:K) का 4:2:1 अनुपात आदर्श मानते हैं। उत्तर प्रदेश में यूरिया के अधिक और MOP के बहुत कम उपयोग के कारण यह अनुपात नाइट्रोजन की ओर बहुत झुका है। इससे मिट्टी में पोटाश, जैविक कार्बन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी बढ़ती है।

उत्तर प्रदेश के तीन बड़े यूरिया संयंत्र IFFCO फूलपुर (प्रयागराज), IFFCO आँवला (बरेली) और HURL गोरखपुर हैं। HURL गोरखपुर 7 दिसंबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित हुआ और इसकी क्षमता 12.7 लाख टन यूरिया प्रति वर्ष है। जगदीशपुर (अमेठी), बबराला (संभल) और शाहजहाँपुर में भी प्राकृतिक गैस आधारित यूरिया इकाइयाँ हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ₹2,500 करोड़ से पश्चिमी UP, तराई, मध्य UP, बुंदेलखंड और पूर्वी UP में 5 आधुनिक बीज पार्क बना रही है (जुलाई 2025)। पहला बीज पार्क चौधरी चरण सिंह के नाम पर अटारी, लखनऊ में है, जिसमें बीज उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, स्पीड ब्रीडिंग और संकर प्रयोगशालाएँ होंगी। ये PPP मॉडल पर हैं और भूमि पट्टा 30 वर्ष का है, जिसे 90 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

बीज प्रतिस्थापन दर बताती है कि किसी फसल के कुल बोए क्षेत्र में से कितने प्रतिशत में किसान ने पुराने बचाए बीज की जगह प्रमाणित या गुणवत्तापूर्ण बीज बोया। स्व-परागित फसलों जैसे गेहूँ और धान में हर 3–4 वर्ष में बीज बदलना, यानी 25–33% SRR, अनुशंसित है। संकर फसलों में हर वर्ष नया बीज, यानी 100% SRR, ज़रूरी है।

फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2018-19 में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पराली जलाने से रोकने के लिए शुरू हुई। इसमें व्यक्तिगत किसानों को यंत्रों पर 50% और कस्टम हायरिंग केंद्रों को 80% वित्तीय सहायता मिलती है। PIB के अनुसार 2018-19 से 2022-23 तक चारों राज्यों में ₹3,138.17 करोड़ जारी हुए, 39,000 से अधिक CHC बने और 2.30 लाख से अधिक मशीनें दी गईं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी 2015 को सूरतगढ़ (राजस्थान) से शुरू की। कार्ड में मिट्टी के 12 मानकों की जाँच कर फसलवार उर्वरक-सलाह दी जाती है। 2025 के राज्यसभा उत्तर के अनुसार 2014-15 से देश में 24.74 करोड़ और उत्तर प्रदेश में लगभग 3.94 करोड़ कार्ड बने।

उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन टोकन बुक करते हैं। अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी से चयन होता है और अनुदान राशि DBT से सीधे खाते में जाती है। 2026-27 के लिए बुकिंग 7 से 27 अक्टूबर के बीच खुली थी।

कस्टम हायरिंग केंद्र या फ़ार्म मशीनरी बैंक ऐसे केंद्र हैं जहाँ सहकारी समितियाँ, FPO या ग्राम पंचायतें यंत्र ख़रीदकर छोटे किसानों को किराए पर देती हैं। उत्तर प्रदेश में औसत जोत लगभग 0.73 हेक्टेयर है, इसलिए हर किसान के लिए महँगे यंत्र ख़रीदना संभव नहीं। CRM योजना में CHC को यंत्रों पर 80% सहायता मिलती है।

नैनो यूरिया IFFCO का तरल उर्वरक है जिसे पत्तियों पर छिड़का जाता है, और UP के फूलपुर व आँवला संयंत्रों में इसकी इकाइयाँ हैं। PM-PRANAM केंद्र की योजना है जो रासायनिक उर्वरकों की खपत घटाने वाले राज्यों को बचाई गई सब्सिडी के एक हिस्से से प्रोत्साहन देती है। दोनों का उद्देश्य असंतुलित उर्वरक उपयोग कम करना है।

क्या आपको यह अध्ययन नोट्स पसंद आए? अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें:

मुफ्त अध्ययन सामग्री और सिलेबस ट्रैकर के लिए विजिट करें: https://suyogacademy.com© 2026 Suyog Academy