सुयोग अकादमी के बारे में
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क, विश्वसनीय अध्ययन सामग्री
हम कौन हैं?
सुयोग अकादमी एक स्वतंत्र शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना 2024 में सीकर, राजस्थान में हुई। हम शिक्षकों, शोधकर्ताओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुभवी छात्रों की एक छोटी टीम हैं। हम सभी एक साझा समस्या से परेशान थे — राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री या तो बहुत महंगी थी, या बिखरी हुई और अविश्वसनीय स्रोतों पर उपलब्ध थी।
इसी समस्या को हल करने के लिए हमने सुयोग अकादमी की शुरुआत की — एक ऐसा मंच जहाँ RPSC, RSMSSB, CET, पटवारी और अन्य राजस्थान सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला हर छात्र, राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला व संस्कृति और सामान्य ज्ञान पर विश्वसनीय और परीक्षा-उपयोगी नोट्स निःशुल्क प्राप्त कर सके।
"राजस्थान का हर छात्र — चाहे वह किसी भी आर्थिक पृष्ठभूमि या क्षेत्र से हो — गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का हकदार है। यही सुयोग अकादमी की स्थापना की मूल भावना है।"

हम क्या कवर करते हैं?
हमारी सामग्री विशेष रूप से राजस्थान की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम पर आधारित है। हम गहन, अवधारणा-आधारित नोट्स प्रकाशित करते हैं जो केवल प्रश्न-उत्तर तक सीमित नहीं हैं — क्योंकि हमारा मानना है कि विषय को समझना ही परीक्षा में निरंतर सफलता की कुंजी है।
हमारे नोट्स में राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ (कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर), मध्यकालीन राजवंश (चौहान, मेवाड़, मारवाड़), भूगोल (भौतिक प्रदेश, नदियाँ, जलवायु, खनिज), और सरकारी भर्ती अपडेट्स शामिल हैं।
हमारे मूल्य
नोट्स मुफ्त हैं। फुल लेंथ मॉक और Pro टेस्ट खरीदने से अकादमी चलती है — Suyog Pro या अलग सीरीज़।
सभी सामग्री को NCERT, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तकों और आधिकारिक परीक्षा सिलेबस के अनुसार सत्यापित किया जाता है।
हर विषय के पीछे का "क्यों" समझाया जाता है — ताकि छात्र किसी भी प्रकार के प्रश्न का उत्तर दे सकें।
परीक्षा पैटर्न बदलते हैं, सिलेबस बदलता है। हम अपने नोट्स को नियमित रूप से अपडेट करते हैं।

🎯 हमारा मिशन और विज़न
हमारा उद्देश्य है Rajasthan General Knowledge को आसान भाषा में समझाना और छात्रों को एक ही जगह पर व्यवस्थित, विश्वसनीय और फ्री स्टडी मटेरियल प्रदान करना।
हम मानते हैं कि सही दिशा और सही नोट्स से छात्र बिना कोचिंग के भी सफल हो सकते हैं।
हमारी टीम
सुयोग अकादमी संपादकीय टीम
हमारी संपादकीय टीम में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने स्वयं राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है और/या इन्हें पढ़ाने का अनुभव रखते हैं। प्रत्येक लेख राजस्थान बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों, RPSC के आधिकारिक सिलेबस और शैक्षणिक संदर्भों से शोध करके तैयार किया जाता है। प्रकाशन से पहले हर नोट दो चरणों — विषय-सटीकता जाँच और पठनीयता समीक्षा — से गुजरता है।
तथ्य-जाँच और शोध
सुयोग अकादमी पर सभी ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्यों को प्रामाणिक स्रोतों से सत्यापित किया जाता है जैसे - RPSC/RSMSSB के विगत वर्षों के प्रश्नपत्र। हम किसी भी असत्यापित या अनुमानित जानकारी को प्रकाशित नहीं करते।

सुधीर ढाका राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। BSc-BEd qualified सुधीर ने RPSC, RSMSSB और अन्य राजस्थान भर्ती परीक्षाओं की गहन तैयारी की है। उनका विशेष अनुभव राजस्थान इतिहास और सामान्य ज्ञान के विषयों में है। सुयोग अकादमी पर वे मुख्य रूप से इतिहास और GK नोट्स तैयार करते हैं।

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ योगेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं और इन्हें कंप्यूटर क्षेत्र का विस्तृत अनुभव है। वे राजस्थान और केंद्र की विशेषकर कंप्यूटर अनुदेशक, सूचना सहायक और राजस्थान हाईकोर्ट सिस्टम असिस्टेंट भर्ती परीक्षाओं के कंटेंट और तकनीकी मार्गदर्शन का प्रबंधन संभालते हैं।

महेंद्र ढाका पिछले 12 वर्षों से राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं से जुड़े हुए हैं। BSc-BEd qualified महेंद्र को REET, Second Grade, Patwari, VDO और SI भर्ती का व्यापक अनुभव है। वे राजस्थान भूगोल और विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। सुयोग अकादमी पर उनका योगदान मुख्यतः भूगोल और विज्ञान नोट्स में है।
आपके प्रति हमारी प्रतिबद्धता
सुयोग अकादमी सीकर, राजस्थान से संचालित है। नोट्स बिना पंजीकरण मुफ्त हैं। हमारी मुख्य आय पेड टेस्ट सीरीज़ और Suyog Pro से है — फुल लेंथ मॉक और Pro टेस्ट खरीद से खुलते हैं। Google AdSense वैकल्पिक है; विज्ञापन संपादकीय नोट्स नहीं लिखते। हम बाहरी कोचिंग से भुगतान लेकर प्रमोट नहीं करते।
निःशुल्क नोट्स चलाने के लिए हम Google AdSense का उपयोग कर सकते हैं। स्वीकृति के बाद दिखने वाले विज्ञापन स्वचालित होते हैं और हमारी संपादकीय सामग्री को प्रभावित नहीं करते।
यदि आपको किसी नोट में कोई त्रुटि मिलती है या आप कोई नया विषय सुझाना चाहते हैं, तो कृपया हमारे संपर्क पृष्ठ के माध्यम से हमसे जुड़ें। हम हर संदेश पढ़ते हैं और 2 कार्य दिवसों के भीतर उत्तर देते हैं।