अंतर्राष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर रैडक्लिफ़ रेखा
नोट 👉 यहाँ पर दी गई जानकारी राजस्थान के पुराने जिले व नए जिलो के अनुसार अपडेट कर दी गयी है, क्योंकि अभी तक राजस्थान के नए जिलो के बारे में NCERT और हिंदी ग्रन्थ में नही प्रकाशित हुआ है |
- भारत-पाकिस्तान के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को रैडक्लिफ़ रेखा कहते है |
- दुनिया की एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है जिसका निधारण मानचित्र पर कलम से किया गया है |
- भारत-पाकिस्तान बटवारे के समय इसका निधारण सर सिरिल रैडक्लिफ़ द्वारा किया |
- यह रेखा बिना अनुमति के थोपी गयी थी इसलिए इसे अध्यारोपित सीमा रेखा भी कहते है|
- राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा हिन्दुमलकोट ( श्रीगंगानगर ) से बखासर ( बाड़मेर) तक है|
राजस्थान के 5 ( पहले 4 ) जिले पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं
पुराने जिलों के अनुसार : –
- श्रीगंगानगर 👉210 किलोमीटर
- बीकानेर 👉 168 किलोमीटर
- जैसलमेर 👉 464 किलोमीटर
- बाड़मेर 👉 228 किलोमीटर
- फलोदी ( नया जिला )
नए जिलों के अनुसार:-
क्रम | जिला (नया/2023 के अनुसार) | अनुमानित सीमा (किमी) | टिप्पणी |
---|---|---|---|
1️⃣ | श्रीगंगानगर | 210 किमी | पंजाब सीमा से सटा |
2️⃣ | बीकानेर (खाजूवाला सहित) | ~170 किमी | रेगिस्तानी इलाका |
3️⃣ | जैसलमेर | ~300 किमी (पोकरण अलग हुआ) | सैन्य दृष्टि से अहम |
4️⃣ | बाड़मेर | ~320 किमी (बालोतरा अलग हुआ) | मुनाबाव, गडरारोड |
5️⃣ | फलोदी (नया जिला) | ~70 किमी (अनुमानित) | जैसलमेर से अलग |
🪶सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला राजस्थान का जिला जैसलमेर है |
🪶न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा फलोदी ( पहले बीकानेर )
पाकिस्तान के 9 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते हैं
पाकिस्तान के 9 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते हैं
जिसमें पंजाब प्रांत के तीन जिले 👉
- बहावलनगर
- बहावलपुर
- रहीमयार खाँ
सिंध प्रांत के 6 जिले 👉
- घोटकी
- सुकुर
- खैरपुर
- संघर
- उमरकोट
- थारपारकर
🪶पाकिस्तान का बहावलनगर राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा बनाता है |
🪶पाकिस्तान का उमरकोट राजस्थान के साथ न्यूनतम सीमा बनाता है |
अन्तर्राज्यीय सीमा 4850 किलोमीटर
राजस्थान भारत के पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है
1. पंजाब 👉
- राजस्थान पंजाब के साथ 89 किलोमीटर की सीमा बनता हैं |
- पंजाब के दो जिले 👉(१) फाजिल्का, (२) मुक्तसर
- राजस्थान के दो जिले 👉 (१) श्रीगंगानगर , (२) हनुमानगढ़
2. हरियाणा👉
- राजस्थान हरियाणा के साथ 1262 किलोमीटर की सीमा बनता हैं |
- हरियाणा के 7 जिले 👉
- सिरसा
- फतेहाबाद
- हिसार
- भिवानी
- महेंद्रगढ़
- रेवाड़ी
- मेवात
- राजस्थान के 8 ( पहले 7 ) जिले हरियाणा के साथ सीमा बनाते है 👉
- अलवर
- हनुमानगढ़
- सीकर
- चुरु
- झुन्झनू
- कोटपुतली-बहरोड़
- खैरथल-तिजारा
- डिग
नोट:- पुराने जिले में जयपुर और भरतपुर भी हरियाणा के साथ सीमा बनाते थे लेकिन अब नही बनाते है |
3. उत्तर प्रदेश 👉
- उत्तर प्रदेश राजस्थान के साथ 877 किलोमीटर की सीमा बनाता है |
- उत्तर प्रदेश के दो जिले 👉 (1) आगरा, (2) मथुरा
- राजस्थान के तीन ( पहले दो ) जिले 👉 (1) भरतपुर, (2) धौलपुर (3) डीग
4. मध्य प्रदेश 👉
- मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान 1600 किलोमीटर की सीमा बनाता हैं |
- मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते है 👉
- झाबुआ
- रतलाम
- मंदसौर
- नीमच
- राजगढ़
- आगरमालवा
- गुना
- शिवपुरी
- श्योपुर
- मुर्रैना
- राजस्थान के भी 10 जिले मध्यप्रदेश के साथ सीमा बनाते है 👉
- भीलवाड़ा
- बांसवाड़ा
- बांरा
- चित्तौड़गढ़
- प्रतापगढ़
- कोटा
- सवाई माधोपुर
- धौलपुर
- झालावाड़
- करौली
5. गुजरात 👉
- गुजरात के साथ राजस्थान 1022 किलोमीटर की सीमा बनाता है |
- गुजरात के 6 जिले 👉
- कच्छ
- बनासकांठा
- साबरकांठा
- अरावली
- महीसागर
- दाहोद
- राजस्थान के भी 6 जिले गुजरात के साथ सीमा बनाते है 👉
- बांसवाड़ा
- जालौर
- उदयपुर
- डूंगरपुर
- बाड़मेर
- सिरोही
अन्य जानकारी 👉
- झालावाड़ सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है जो कि मध्य प्रदेश के साथ बनाता हैं 🪶 कुल लंबाई 520 किलोमीटर है
- बाड़मेर न्यूनतम अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है जो कि गुजरात के साथ बनता है 🪶कुल लंबाई 14 किलोमीटर है
- राजस्थान के जिले जो अन्तर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय दोनों सीमा बनाते हैं वह 🪶 श्रीगंगानगर और बाड़मेर है |
- अंतर्राज्ययी सीमा बनाने वाले जिले – 25
- केवल अंतर्राज्ययी सीमा बनाने वाले जिले – 23
- सबसे अधिक 7 जिलो के साथ सीमा बनाने वाले जिले – जयपुर, पाली, नागौर, चितौड़गढ़
- राजस्थान के आठ ऐसे जिले जो किसी भी राज्य तथा देश के साथ सीमा नहीं बनाते हैं 👉
- पाली
- जोधपुर
- नागौर
- अजमेर
- दौसा
- टोंक
- बूंदी
- राजसमंद
- राजस्थान के पाली जिले की सीमा 8 जिलों से लगती है 👉
- अजमेर
- बाड़मेर
- जालौर
- सिरोही
- राजसमंद
- जोधपुर
- नागौर
- उदयपुर
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है 👉 3033 वर्ग किलोमीटर है
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है👉 38401 वर्ग किलोमीटर है
- जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जयपुर है
- जनसंख्या दृष्टि से सबसे छोटा जिला जैसलमेर है |
- राजस्थान के सबसे निकट बंदरगाह – कांडला बंदरगाह, वर्तमान में नाम – दीनदयाल पोर्ट – अरब सागर में स्थित |
Post Views: 23
1 thought on “राजस्थान का भूगोल : राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतराज्यीय सीमा”