अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
राजस्थान की सरकारी भर्ती में आवेदन कैसे करें?
RPSC और RSSB दोनों की भर्तियों में आवेदन SSO राजस्थान पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) से होता है। SSO ID बनाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें, फिर Recruitment Portal पर संबंधित भर्ती का फ़ॉर्म भरें।
RSSB भर्ती के लिए CET ज़रूरी है क्या?
RSSB की कई भर्तियों (जैसे पटवारी, VDO, कनिष्ठ सहायक आदि) के लिए CET स्कोर ज़रूरी होता है। किस भर्ती में कौन-सा CET (12वीं स्तर या स्नातक स्तर) लगेगा, यह उस भर्ती की अधिसूचना में लिखा होता है।
RPSC और RSSB में क्या अंतर है?
RPSC (अजमेर) राज्य सेवाओं की उच्च पदों वाली भर्तियाँ करता है, जैसे RAS, स्कूल व्याख्याता और सहायक प्रोफ़ेसर। RSSB (जयपुर) अधीनस्थ और मंत्रालयिक पदों की भर्तियाँ करता है, जैसे पटवारी, LDC, VDO और CET।
और देखें
सभी श्रेणियाँ एक साथ: Sarkari Result 2026। तैयारी के लिए मुफ़्त GK नोट्स, दैनिक करेंट अफेयर्स, टेस्ट सीरीज़ और एग्ज़ाम कैलेंडर देखें।