राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

RSSB वाहन चालक भर्ती 2024 परिणाम: ट्रेड टेस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन हेतु विचारित सूची जारी, स्क्रूटनी फॉर्म 12 नवंबर तक

कुल पद: 2,756
प्रकाशित: 3 नव॰ 2026
सुयोग अकादमी टेस्ट सीरीज़

🎯 राजस्थान GK Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

इस परीक्षा के पैटर्न पर फुल लेंथ मॉक टेस्ट, विषयवार क्विज़ और विस्तृत व्याख्या। (1 मुफ़्त डेमो टेस्ट उपलब्ध)

📌 महत्वपूर्ण विवरण (Important Highlights)

भर्ती बोर्ड / संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद / परीक्षा का नामRSSB Driver Result 2026 (DV List)
अपडेट श्रेणीपरीक्षा परिणाम (Result / Cutoff)
कुल रिक्तियां (Total Vacancies)2,756 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)10वीं उत्तीर्ण, वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस व विज्ञापन 20/2024 में निर्धारित अनुभव (जैसा लागू)।
परीक्षा तिथि (Exam Date)23 नवंबर 2025 (लिखित परीक्षा संपन्न)
रिजल्ट घोषणा स्थितिDV हेतु विचारित सूची जारी — 29 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा (23.11.2025) → वरीयता परिणाम (16.01.2026) → लगभग 3 गुना अभ्यर्थियों का व्यावसायिक परीक्षण (ट्रेड टेस्ट) → पात्रता जाँच व दस्तावेज सत्यापन → अंतिम सिफारिश।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञप्ति जारी तिथि:29 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा तिथि:23 नवंबर 2025 (लिखित परीक्षा संपन्न)
  • परिणाम दिनांक:DV हेतु विचारित सूची जारी — 29 अक्टूबर 2026

शुल्क विवरण (Fee Details)

प्रवेश पत्र एवं परीक्षा परिणाम देखने का कोई शुल्क नहीं है।

🔗 महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (Direct Official Links)

आधिकारिक स्रोत (Official Source)

भर्ती आयोग / संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
अधिसूचना दिनांक29 अक्टूबर 2026
अंतिम अपडेट3 नवंबर 2026
यह पृष्ठ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की आधिकारिक सूचना का संपादकीय सार है, जिसे योगेश जांगिड़ ने तैयार किया है। आवेदन या कोई निर्णय लेने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

🏆 परीक्षा परिणाम, कटऑफ व चयन नियम (Result & Cutoff Overview)

वर्गवार कटऑफ अंक, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन व आगामी चरण

वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 (विज्ञापन 20/2024): पात्रता जाँच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु विचारित सूची

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य के विभिन्न कार्यालयों के लिए वाहन चालक के 2,756 पदों (गैर-अनुसूचित क्षेत्र 2,602 + अनुसूचित क्षेत्र 154; विज्ञापन 20/2024 दिनांक 11.12.2024, संशोधित 11.02.2025 व 02.12.2025) की भर्ती में 29 अक्टूबर 2026 को ट्रेड टेस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन हेतु अस्थायी रूप से विचारित (Provisionally Shortlisted) अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूची में लगभग 4,508 अभ्यर्थी हैं; अपना रोल नंबर आधिकारिक PDF में अवश्य जाँचें।

भर्ती की समयरेखा

  • लिखित परीक्षा: 23 नवंबर 2025 (11:00 AM - 01:00 PM)
  • वरीयतानुसार परिणाम: 16 जनवरी 2026 — लगभग 3 गुना अभ्यर्थी प्रवर्गवार ट्रेड टेस्ट हेतु सूचीबद्ध
  • व्यावसायिक परीक्षण (ट्रेड टेस्ट): संबंधित विभाग द्वारा आयोजित; इसमें पात्र घोषित सभी अभ्यर्थी DV हेतु शॉर्टलिस्ट
  • DV हेतु विचारित सूची: 29 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा (Scrutiny) फॉर्म: 30 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक

स्क्रूटनी फॉर्म कैसे भरें

  1. sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID से लॉगिन करें → Recruitment Portal → "My Recruitment"।
  2. वाहन चालक 2024 के सामने "Detailed Form cum Scrutiny" खोलें और शैक्षणिक, जाति, मूल निवास, ड्राइविंग लाइसेंस व अनुभव के दस्तावेज अपलोड करें।
  3. 12 नवंबर 2026 से पहले फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें; DV के समय दो प्रतियाँ मूल दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करनी होंगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • विचारित सूची पूर्णतः अस्थायी है; अंतिम चयन पात्रता जाँच व नियमों के अनुसार होगा।
  • यह परिणाम राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर में दायर रिट याचिका संख्या 18671/2026, 17003/2026 व 17005/2026 के निर्णय के अध्यधीन रहेगा।
  • आवेदन में गलत सूचना या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थी को किसी भी समय परिणाम से बाहर किया जा सकता है।

राजस्थान की अन्य ताज़ा परिणाम सूचनाएँ: RSSB जेल प्रहरी नॉन-जॉइनर परिणाम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिणाम। आगामी RSSB परीक्षाओं के लिए राजस्थान GK Mega टेस्ट सीरीज़ देखें।

इस परीक्षा की तैयारी

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

ट्रेड टेस्ट में पात्र घोषित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन हेतु विचारित सूची 29 अक्टूबर 2026 को rssb.rajasthan.gov.in पर जारी हुई।