✨ 100% फ्री मॉक टेस्टसामान्य हिन्दी

वर्ण विचार: स्वर और व्यंजन — अभ्यास क्विज़

स्वर-व्यंजन के भेद, उच्चारण स्थान तालिका, अल्पप्राण-महाप्राण व घोष-अघोष, संयुक्त व उत्क्षिप्त व्यंजन, अनुस्वार-अनुनासिक, वर्ण-विच्छेद और Exam Traps। 25 प्रश्न, व्याख्या सहित। CET, पटवारी, VDO

कुल प्रश्न
25 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

वर्ण विचार: स्वर और व्यंजन — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में सामान्य हिन्दी विषय के 25 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: वर्ण विचार।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. 'क्ष' किन वर्णों के मेल से बना है?

    • (A) क् + ष
    • (B) क् + श
    • (C) क् + स
    • (D) ख् + ष

    सही उत्तर: (A) क् + ष

    व्याख्या: क्ष संयुक्त व्यंजन है, जो क् और मूर्धन्य ष के मेल से बना है।

  2. प्रश्न 2. 'ज्ञ' की सही बनावट है —

    • (A) ग् + य
    • (B) ज् + ञ
    • (C) ज् + य
    • (D) ग् + ञ

    सही उत्तर: (B) ज् + ञ

    व्याख्या: बोलचाल में 'ग्य' जैसा सुनाई देने पर भी ज्ञ की बनावट ज् + ञ है।

  3. प्रश्न 3. 'श्र' संयुक्त व्यंजन किनसे मिलकर बना है?

    • (A) ष् + र
    • (B) स् + र
    • (C) श् + र
    • (D) श् + ऋ

    सही उत्तर: (C) श् + र

    व्याख्या: श्र = तालव्य श् + र; जैसे श्रम, विश्राम।

  4. प्रश्न 4. निम्नलिखित में से उत्क्षिप्त व्यंजन कौन-से हैं?

    • (A) ड, ढ
    • (B) ण, न
    • (C) ट, ठ
    • (D) ड़, ढ़

    सही उत्तर: (D) ड़, ढ़

    व्याख्या: ड़ और ढ़ के उच्चारण में जीभ झटके से नीचे गिरती है, इसलिए ये उत्क्षिप्त (द्विगुण) व्यंजन हैं।

  5. प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण अंतःस्थ व्यंजन नहीं है?

    • (A) श
    • (B) ल
    • (C) व
    • (D) य

    सही उत्तर: (A) श

    व्याख्या: अंतःस्थ व्यंजन य, र, ल, व हैं; श ऊष्म व्यंजन है।

  6. प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ण ऊष्म व्यंजन नहीं है?

    • (A) ष
    • (B) र
    • (C) ह
    • (D) स

    सही उत्तर: (B) र

    व्याख्या: ऊष्म व्यंजन श, ष, स, ह हैं; र अंतःस्थ व्यंजन है।

  7. प्रश्न 7. 'ष' का उच्चारण स्थान है —

    • (A) तालु
    • (B) दंत
    • (C) मूर्धा
    • (D) कंठ

    सही उत्तर: (C) मूर्धा

    व्याख्या: 'ऋटुरषाणां मूर्धा' — ऋ, ट वर्ग, र और ष मूर्धन्य हैं।

  8. प्रश्न 8. 'व' वर्ण का उच्चारण स्थान है —

    • (A) ओष्ठ्य
    • (B) दंत्य
    • (C) कंठोष्ठ्य
    • (D) दंतोष्ठ्य

    सही उत्तर: (D) दंतोष्ठ्य

    व्याख्या: 'वकारस्य दन्तोष्ठम्' — व बोलते समय ऊपर के दाँत नीचे के होंठ को छूते हैं।

  9. प्रश्न 9. 'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान है —

    • (A) कंठ-तालु
    • (B) कंठ-ओष्ठ
    • (C) तालु
    • (D) मूर्धा

    सही उत्तर: (A) कंठ-तालु

    व्याख्या: 'एदैतोः कण्ठतालु' — ए, ऐ कंठ-तालव्य स्वर हैं।

  10. प्रश्न 10. 'ओ' और 'औ' किस प्रकार के स्वर हैं (उच्चारण स्थान के आधार पर)?

    • (A) ओष्ठ्य
    • (B) कंठोष्ठ्य
    • (C) कंठ-तालव्य
    • (D) दंतोष्ठ्य

    सही उत्तर: (B) कंठोष्ठ्य

    व्याख्या: 'ओदौतोः कण्ठोष्ठम्' — ओ, औ का उच्चारण कंठ और ओष्ठ दोनों से होता है।

शेष 15 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

राजस्थान CET 12वीं स्तर 2026 संपूर्ण टेस्ट सीरीज़ (All-in-One Mega Pack)

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

सामान्य हिन्दी के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें