राजस्थान का एकीकरण 7 चरण

राजस्थान का एकीकरण : सात चरण, जिलों का गठन और वर्तमान स्थिति

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उपरांत देश में विभिन्न रियासतों का एकीकरण आवश्यक हो गया। राजस्थान में भी इसी प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 19 रियासतें और 3 ठिकाने शामिल किए गए।  राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में हुआ, जो कुल 8 वर्ष, 7 माह, और 14 दिनों में पूरा हुआ। आइए इन चरणों पर एक नज़र डालते हैं:

प्रथम चरण: मत्स्य संघ (18 मार्च 1948)

इस चरण में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली रियासतें और नीमराणा ठिकाना शामिल किए गए। उद्घाटन एन. वी. गाडगिल द्वारा किया गया और अलवर को राजधानी घोषित किया गया। राज प्रमुख के रूप में उदयभान सिंह धौलपुर नियुक्त हुए।

  • उद्घाटनकर्ता: एन. वी. गॉडविल
  • राजधानी: अलवर
  • राजप्रमुख: उदयभान सिंह (धौलपुर)

द्वितीय चरण: राजस्थान संघ (25 मार्च 1948)

बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक, किशनगढ़, शाहपुरा रियासतें और कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) ठिकाना राजस्थान संघ में शामिल हुए। कोटा को राजधानी बनाया गया और महाराज भीम सिंह कोटा राज प्रमुख बने। इस चरण में पहली बार राज्य के नाम में “राजस्थान” शब्द जोड़ा गया।

  • उद्घाटनकर्ता: एन. वी. गॉडविल
  • राजधानी: कोटा
  • राजप्रमुख: महाराज भीम सिंह (कोटा)
  • प्रधानमंत्री: गोकुलराज असावा (शाहपुरा)

तृतीय चरण: संयुक्त राजस्थान (18 अप्रैल 1948)

इस चरण में उदयपुर रियासत को राजस्थान संघ में सम्मिलित किया गया। उद्घाटन जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया और राजधानी उदयपुर बनाई गई। भूपाल सिंह उदयपुर को राज प्रमुख नियुक्त किया गया।

  • उद्घाटनकर्ता: जवाहरलाल नेहरू
  • राजधानी: उदयपुर
  • राजप्रमुख: भूपाल सिंह (उदयपुर)
  • प्रधानमंत्री: मानसिंह द्वितीय (जयपुर)

चतुर्थ चरण: वृहत् राजस्थान (30 मार्च 1949)

संयुक्त राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर को सम्मिलित किया गया। यह दिन राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजधानी जयपुर घोषित हुई और महाराजा मानसिंह द्वितीय को राज प्रमुख बनाया गया।

  • उद्घाटनकर्ता: सरदार वल्लभभाई पटेल
  • राजधानी: जयपुर
  • महाराजा प्रमुख: भोपाल सिंह (उदयपुर)
  • राजप्रमुख: मानसिंह द्वितीय (जयपुर)
  • प्रधानमंत्री: हीरालाल शास्त्री (जयपुर)

पंचम चरण: संयुक्त वृहत् राजस्थान (15 मई 1949)

इस चरण में वृहत् राजस्थान और मत्स्य संघ का विलय हुआ, और राजधानी जयपुर ही रही।

षष्ठम चरण: राजस्थान संघ (7 जनवरी 1950)

संयुक्त वृहत् राजस्थान में सिरोही (आबू व दिलवाड़ा तहसील को छोड़कर) का विलय हुआ। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने पर इस राज्य को राजस्थान का नाम विधिवत रूप से प्राप्त हुआ।

सप्तम चरण: राजस्थान का वर्तमान स्वरूप (1 नवंबर 1956)

अंतिम चरण में राजस्थान संघ में अजमेर, मेरवाड़ा, आबू, दिलवाड़ा तहसील और मध्य प्रदेश का सुनील टप्पा शामिल हुआ। झालावाड़ जिले के सिरोंज क्षेत्र को मध्य प्रदेश में मिला दिया गया।

राजस्थान के एकीकरण की यह प्रक्रिया न केवल प्रशासनिक सुधार का प्रतीक थी, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुई। राजस्थान का वर्तमान स्वरूप इन्हीं सात चरणों का परिणाम है, जिसने इसे एक सशक्त और संगठित राज्य के रूप में स्थापित किया।

राजस्थान के जिलों और संभागों का गठन: एक विस्तृत अध्ययन

राजस्थान में जिलों और संभागों की प्रशासनिक संरचना समय-समय पर बदली है। 1 नवंबर 1956 को राजस्थान में कुल 26 जिले थे, लेकिन समय के साथ नए जिले बनाए गए और कुछ प्रशासनिक बदलाव भी हुए।

राजस्थान के जिलों का क्रमिक विकास

  • 1 नवंबर 1956 – राजस्थान का गठन हुआ और इसमें 26 जिले थे।
  • 15 अप्रैल 1982धौलपुर जिला बनाया गया।
  • 10 अप्रैल 1991बारां, दौसा, और राजसमंद तीन नए जिले बनाए गए।
  • 12 जुलाई 1994हनुमानगढ़ जिला बनाया गया।
  • 19 जुलाई 1997करौली जिला अस्तित्व में आया।
  • 26 जनवरी 2008प्रतापगढ़ जिला बनाया गया, जो उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा जिलों के हिस्सों से गठित हुआ।
  • 7 अगस्त 2023राजस्थान में 19 नए जिले बनाए गए, जो रामलुभाया समिति की सिफारिशों पर आधारित थे। इसके साथ ही, राजस्थान में तीन नए संभागसीकर, बांसवाड़ा, और पाली भी बनाए गए। जिससे राजस्थान में जिलो की संख्या 50 हो गयी थी | 
  • राजस्थान के नए 19 जिलों के नाम इस प्रकार हैं 👉
  • अनूपगढ़, गंगापुर सिटी,  कोटपुतली, बालोतरा, जयपुर शहर,  खैरथल,  ब्यावर,  जयपुर ग्रामीण,  नीमकाथाना,  डिग,  जोधपुर शहर,  फलोदी,  डीडवाना,  जोधपुर ग्रामीण,  सलूंबर, केकड़ी,  सांचौर,  शाहपुरा।
  • भजनलाल सरकार ने  नए बने जिलो की समीक्षा के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की, इसके बाद संयोजक कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर को बनाया गया | इस समिति में हेमंत मीणा, सुरेश सिंह रावत, कन्हेयालाल चौधरी और राज्यवर्धन सिंह राठोड़ सदस्य थे |   
  •  इस समिति की रिपोर्ट पर 29 दिसम्बर 2024 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर 9 जिले – दुदू, गंगापुर सिटी, अनुपगढ, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा, सांचोर, नीमकाथाना और 3 संभाग को हटा दिया, जिससे वर्त्तमान में राजस्थान में 41 जिले और 7 संभाग है |

राजस्थान में वर्तमान जिलों और संभागों की स्थिति

वर्तमान में राजस्थान में कुल 41 जिले हैं। पहले 33 जिले थे, लेकिन 8 नए जिले जोड़ने के बाद कुल संख्या 41 हो गई।

नए बने 8 जिले:

  • बालोतरा
  • ब्यावर
  • डीडवाना-कुचामन
  • कोटपूतली-बहरोड़
  • खैरथल-तिजारा
  • सलूंबर
  • फलोदी
  • डीग

हालांकि, ललित के पावर कमेटी की सिफारिशों के आधार पर कुछ प्रस्तावित जिलों को वापस हटा दिया गया।

संभागीय व्यवस्था में बदलाव

  • अप्रैल 1962 से 26 जनवरी 1987 के बीच राजस्थान की संभागीय व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी
  • इस समय राज्य के मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया थे।
  • बाद में संभागीय व्यवस्था पुनः बहाल की गई, ताकि प्रशासन को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

संभागीय आयुक्त की भूमिका:

  • संभागीय आयुक्त को प्रशासनिक कार्यों का अनुभव होता है।
  • वह संबंधित संभाग के जिलाधीश (IAS अधिकारी) को मार्गदर्शन प्रदान करता है।
  • संभागीय सचिवालय, राज्य सरकार और जिलों के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वयक की भूमिका निभाता है।

राजस्थान का एकीकरण पूर्ण होने के समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे ।

राजस्थान का भूगोल : एकीकरण के बाद बनने वाले जिले और नए जिले |

✍️एकीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी 👉

  • राजस्थान का एकीकरण कुल सात चरणों में पूरा हुआ था | 
  • राजस्थान का एकीकरण कुल सात चरणों में 17 या  18 मार्च, 1948 से प्रारम्भ होकर 1 नवम्बर, 1956 को सम्पन्न हुआ | 
  • एकीकरण में 8 वर्ष, 7 माह एवं 14 दिन या 3144 दिन का समय लगा।
  • एकीकरण हेतु 5 जुलाई 1947 को रियासत सचिवालय की स्थापना करवाई गयी थी।
  • जिसके   सचिव वी पी मेनन व अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल  थे।

✍️एकीकरण के बाद बनने वाले जिले 👉

  • राजस्थान का 27 वाँ जिला धौलपुर 15 अप्रैल 1982 को बना था। 
  • 10 अप्रैल 1991 को राजस्थान में तीन जिले बने थे 👉
    1. 28 वाँ जिला बारा 
    2. 29 वाँ जिला दोसा 
    3. 30 वाँ राजसमंद 
  • राजस्थान का 31 वाँ जिला हनुमानगढ़ 12 जुलाई 1994 को बना था |

  • राजस्थान का 32 वाँ जिला करौली 19 जुलाई 1997 को बना था |

  • राजस्थान का 33 वाँ जिला प्रतापगढ़ 26 जनवरी 2008 को बना था

✍️राजस्थान का 33 वाँ जिला प्रतापगढ़ से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 👉

  • प्रतापगढ़ पांच तहसील से बनाया गया था | 👉 
    1. अरनोद ( चित्तौड़गढ़ ) 
    2. छोटी सादड़ी ( चित्तौड़गढ़ )
    3. प्रतापगढ़ ( चित्तौड़गढ़ ) 
    4. पीपलखूंट ( बांसवाड़ा )
    5. दरियाबाद ( उदयपुर )
  • प्रतापगढ़ का प्राचीन नाम कांटल और मालव देश था राजकुमार सूरजमल के समय से प्रतापगढ़ नाम  मिला | 
  • प्रतापगढ़ प्रजामंडल की स्थापना अमृतलाल पाठक द्वारा 1945 में की गई ।
  • प्रतापगढ़ में स्थित काका जी की दरगाह को कांठल का ताजमहल कहते हैं | 
  • राजस्थान का सबसे ऊंचा बांध जाखम बांध 81 मी प्रतापगढ़ में है। 
  • बाण माताकालका माता मंदिर प्रतापगढ़ में है | 
  • प्रसिद्ध सीता माता अभ्यारण, एकमात्र सागवान वनों का अभ्यारण , उड़ान गिलहरियों का स्वर्ग, चीतल की मातृ भूमि कहलाता है जो की प्रतापगढ़ में स्थित है | 

📝राजस्थान के एकीकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs | PYQs)

Q1. राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में पूर्ण हुआ?

(A) 5    (B) 6    (C) 7    (D) 8

✅ उत्तर: (C) 7

Q2. राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया कब शुरू हुई?

(A) 15 अगस्त 1947    (B) 18 मार्च 1948    (C) 26 जनवरी 1950    (D) 1 नवम्बर 1956

✅ उत्तर: (B) 18 मार्च 1948

Q3. मत्स्य संघ का गठन किन रियासतों से हुआ था?

(A) अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर    (B) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर    (C) उदयपुर, कोटा, बूंदी    (D) सिरोही, जैसलमेर

✅ उत्तर: (A) अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर

Q4. मत्स्य संघ का गठन कब हुआ?

(A) 18 मार्च 1948    (B) 25 मार्च 1948    (C) 18 अप्रैल 1948    (D) 30 मार्च 1949

✅ उत्तर: (A) 18 मार्च 1948

Q5. राजस्थान संघ का गठन कब हुआ?

(A) 18 मार्च 1948    (B) 25 मार्च 1948    (C) 18 अप्रैल 1948    (D) 30 मार्च 1949

✅ उत्तर: (B) 25 मार्च 1948

Q6. संयुक्त राजस्थान का गठन कब हुआ?

(A) 18 अप्रैल 1948    (B) 25 मार्च 1948    (C) 30 मार्च 1949    (D) 15 मई 1949

✅ उत्तर: (A) 18 अप्रैल 1948

Q7. वृहद राजस्थान का गठन कब हुआ?

(A) 18 अप्रैल 1948    (B) 25 मार्च 1948    (C) 30 मार्च 1949    (D) 15 मई 1949

✅ उत्तर: (C) 30 मार्च 1949

Q8. संयुक्त वृहद राजस्थान का गठन कब हुआ?

(A) 30 मार्च 1949    (B) 15 मई 1949    (C) 26 जनवरी 1950    (D) 1 नवम्बर 1956

✅ उत्तर: (B) 15 मई 1949

Q9. राजस्थान संघ (अंतिम से पूर्व चरण) का गठन कब हुआ?

(A) 15 मई 1949    (B) 26 जनवरी 1950    (C) 30 मार्च 1949    (D) 1 नवम्बर 1956

✅ उत्तर: (B) 26 जनवरी 1950

Q10. वर्तमान राजस्थान का गठन कब हुआ?

(A) 30 मार्च 1949    (B) 15 मई 1949    (C) 26 जनवरी 1950    (D) 1 नवम्बर 1956

✅ उत्तर: (D) 1 नवम्बर 1956

Q11. राजस्थान के एकीकरण में प्रमुख भूमिका किसने निभाई?

(A) महात्मा गांधी    (B) जवाहरलाल नेहरू    (C) सरदार वल्लभभाई पटेल    (D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

✅ उत्तर: (C) सरदार वल्लभभाई पटेल

Q12. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें थीं?

(A) 15    (B) 18    (C) 19    (D) 22

✅ उत्तर: (C) 19

Q13. वृहद राजस्थान के गठन के समय कौन-कौन सी प्रमुख रियासतें शामिल हुईं?

(A) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर    (B) अलवर, भरतपुर    (C) कोटा, बूंदी    (D) धौलपुर, करौली

✅ उत्तर: (A) जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर

Q14. राजस्थान का ‘राज्य दिवस’ कब मनाया जाता है?

(A) 15 मई    (B) 30 मार्च    (C) 26 जनवरी    (D) 1 नवम्बर

✅ उत्तर: (B) 30 मार्च

Q15. मत्स्य संघ की राजधानी कहाँ थी?

(A) अलवर    (B) भरतपुर    (C) जयपुर    (D) धौलपुर

✅ उत्तर: (A) अलवर

Q16. राजस्थान के एकीकरण में कुल कितना समय लगा?

(A) 5 वर्ष    (B) 7 वर्ष    (C) 8 वर्ष 7 माह 14 दिन    (D) 10 वर्ष

✅ उत्तर: (C) 8 वर्ष 7 माह 14 दिन

Q17. किस चरण में जयपुर राज्य का विलय हुआ?

(A) प्रथम चरण    (B) द्वितीय चरण    (C) चतुर्थ चरण    (D) अंतिम चरण

✅ उत्तर: (C) चतुर्थ चरण

Q18. राजस्थान के एकीकरण के समय भारत के गृहमंत्री कौन थे?

(A) जवाहरलाल नेहरू    (B) सरदार पटेल    (C) राजेन्द्र प्रसाद    (D) बी.आर. अम्बेडकर

✅ उत्तर: (B) सरदार पटेल

Q19. सिरोही राज्य का अंतिम विलय कब हुआ?

(A) 1948    (B) 1949    (C) 1950    (D) 1956

✅ उत्तर: (C) 1950

Q20. राजस्थान के अंतिम स्वरूप में अजमेर राज्य कब शामिल हुआ?

(A) 1948    (B) 1949    (C) 1950    (D) 1956

✅ उत्तर: (D) 1956

और MCQs के लिए Suyog Academy को follow करें

FAQs

प्रश्न 1: राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में हुआ था?

उत्तर: राजस्थान का एकीकरण कुल 7 चरणों में पूरा हुआ था, जो 1948 से 1956 तक चला।

प्रश्न 2: राजस्थान के एकीकरण की शुरुआत कब हुई?

उत्तर: 18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ के गठन के साथ इसकी शुरुआत हुई थी।

प्रश्न 3: मत्स्य संघ में कौन-कौन सी रियासतें शामिल थीं?

उत्तर: अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर रियासतें इसमें शामिल थीं।

प्रश्न 4: राजस्थान का वर्तमान स्वरूप कब बना?

उत्तर: 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत वर्तमान स्वरूप बना।

प्रश्न 5: राजस्थान के एकीकरण में प्रमुख भूमिका किसकी थी?

उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल और वी.पी. मेनन की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

निष्कर्ष

राजस्थान में प्रशासनिक सुधार और जिलों का पुनर्गठन समय-समय पर होता रहा है। वर्तमान में, राजस्थान 41 जिलों और 7 संभागों के साथ एक संगठित प्रशासनिक इकाई के रूप में कार्य कर रहा है। संभागीय आयुक्त की व्यवस्था से जिलों में सुचारु प्रशासन संभव हुआ है, जिससे शासन और विकास कार्यों में तेजी आई है।

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *