RRB Group D फुल मॉक 01
100 प्रश्न / 90 मिनट / +1/−1/3। विज्ञान 25, गणित 25, तर्क 30, GA 20। RRB का पेपर नहीं।
टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें
टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।
RRB Group D फुल मॉक 01: क्विज़ परिचय
इस क्विज़ में RRB Group D 2026 विषय के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: मात्रक और मापन, गति के ग्राफ, ऊर्जा के स्रोत, विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव।
नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।
नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस युग्म की दोनों राशियों का SI मात्रक समान है?
सही उत्तर: (C) कार्य और ऊर्जा
व्याख्या: कार्य और ऊर्जा दोनों का SI मात्रक जूल (J) है। शक्ति का मात्रक वाट (J/s), बल का न्यूटन, दाब का पास्कल, वेग का m/s और त्वरण का m/s² है।
प्रश्न 2. वेग-समय ग्राफ (Velocity-Time Graph) और समय-अक्ष के बीच घिरा क्षेत्रफल किस राशि को दर्शाता है?
सही उत्तर: (A) विस्थापन
व्याख्या: वेग-समय ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल = वेग × समय = विस्थापन। जबकि इस ग्राफ की ढलान त्वरण देती है।
प्रश्न 3. बॉक्स प्रकार के सौर कुकर (Solar cooker) का भीतरी भाग काला क्यों रंगा जाता है?
सही उत्तर: (B) काला पृष्ठ अधिक ऊष्मा अवशोषित करता है
व्याख्या: काला पृष्ठ श्वेत या चमकदार पृष्ठ की तुलना में ऊष्मा (विकिरण) का अधिक अवशोषण करता है। इसलिए सौर कुकर के भीतर काला रंग किया जाता है। साथ ही काँच का ढक्कन ऊष्मा को भीतर रोके रखता है।
प्रश्न 4. बायोगैस संयंत्र में गोबर और जैव अपशिष्ट से गैस किस प्रक्रिया द्वारा बनती है?
सही उत्तर: (C) ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अवायवीय (Anaerobic) सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटन
व्याख्या: बायोगैस संयंत्र के बंद पाचक टैंक में ऑक्सीजन नहीं होती। वहाँ अवायवीय सूक्ष्मजीव गोबर-जल के घोल (स्लरी) के जटिल यौगिकों को अपघटित करके मेथेन, कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसें बनाते हैं। बची हुई स्लरी उत्तम खाद होती है।
प्रश्न 5. धातु के आवरण वाले विद्युत उपकरणों (जैसे इस्त्री, फ्रिज) में भू-संपर्कण (Earthing) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
सही उत्तर: (A) आवरण में विद्युत क्षरण (Leakage) होने पर उपयोगकर्ता को विद्युत आघात (Shock) से बचाना
व्याख्या: भू-संपर्क तार उपकरण के धात्विक आवरण को पृथ्वी से जोड़ता है और धारा के लिए कम प्रतिरोध वाला पथ देता है। यदि आवरण में धारा का क्षरण हो, तो वह इस तार से पृथ्वी में चली जाती है और आवरण का विभव पृथ्वी के बराबर रहता है। इससे उपकरण छूने वाले को झटका नहीं लगता।
प्रश्न 6. 5 kg द्रव्यमान की वस्तु को जमीन से 10 m की ऊँचाई तक उठाया जाता है। उसकी स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy) कितनी होगी? (g = 10 m/s²)
सही उत्तर: (D) 500 J
व्याख्या: स्थितिज ऊर्जा PE = mgh = 5 × 10 × 10 = 500 J।
प्रश्न 7. 4 kg द्रव्यमान की एक बंदूक से 20 g द्रव्यमान की गोली 400 m/s के वेग से छोड़ी जाती है। बंदूक का प्रतिक्षेप वेग (Recoil Velocity) कितना होगा?
सही उत्तर: (B) 2 m/s
व्याख्या: संवेग संरक्षण से: प्रारंभिक संवेग शून्य है, अतः m₁v₁ = m₂v₂। गोली का संवेग = 0.02 kg × 400 m/s = 8 kg m/s। बंदूक का वेग = 8/4 = 2 m/s (गोली की विपरीत दिशा में)।
प्रश्न 8. 1 न्यूटन (N) बल किसके बराबर है?
सही उत्तर: (C) 1 kg m/s²
व्याख्या: F = ma से, 1 N वह बल है जो 1 kg द्रव्यमान में 1 m/s² का त्वरण उत्पन्न करे। अतः 1 N = 1 kg m/s²। (1 g cm/s² = 1 डाइन होता है।)
प्रश्न 9. किसी वस्तु पर 10 N का बल लगाने से वस्तु बल की दिशा में 5 m विस्थापित होती है। किया गया कार्य कितना है?
सही उत्तर: (A) 50 J
व्याख्या: कार्य W = F × s = 10 × 5 = 50 J।
प्रश्न 10. पदार्थ की किस अवस्था में कणों के विसरण (Diffusion) की दर सबसे अधिक होती है?
सही उत्तर: (D) गैस
व्याख्या: गैस के कणों के बीच रिक्त स्थान अधिक और आकर्षण बल नगण्य होता है तथा कणों की गतिज ऊर्जा अधिक होती है, इसलिए गैसों में विसरण सबसे तेज़ होता है। ठोसों में विसरण सबसे धीमा होता है।
शेष 90 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।
आगे की तैयारी
इस विषय की पूरी तैयारी के लिए
RRB Group D टेस्ट सीरीज़ 2026
महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)
- 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
- नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
- रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।
पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव
इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।
सभी निःशुल्क नोट्स पढ़ें