✨ 100% फ्री मॉक टेस्टकला एवं संस्कृति

लोकदेवताओं का तुलनात्मक अध्ययन — अभ्यास क्विज़

राजस्थान के लोकदेवताओं की तुलनात्मक तालिकाएँ — जन्मस्थान व वंश, माता-पिता-पत्नी, मेला स्थान व तिथि, मास-क्रम कैलेंडर, वाहन (लीला-लीलण-लीलागर), प्रतीक-उपाधि-अवतार, समाधि स्थल, अनुयायी व भोपे,

कुल प्रश्न
20 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

लोकदेवताओं का तुलनात्मक अध्ययन — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में कला एवं संस्कृति विषय के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: वाहन, जन्मस्थान, मेला, परिवार।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. 'लीला', 'लीलण' और 'लीलागर' क्रमशः किन लोकदेवताओं के वाहन हैं?

    • (A) रामदेवजी, तेजाजी, देवनारायण जी
    • (B) तेजाजी, रामदेवजी, देवनारायण जी
    • (C) देवनारायण जी, तेजाजी, रामदेवजी
    • (D) रामदेवजी, देवनारायण जी, तेजाजी

    सही उत्तर: (A) रामदेवजी, तेजाजी, देवनारायण जी

    व्याख्या: रामदेवजी का घोड़ा लीला, तेजाजी की घोड़ी लीलण और देवनारायण जी का घोड़ा लीलागर है।

  2. प्रश्न 2. रामदेवजी का जन्मस्थान उंडूकाश्मीर किस ज़िले में स्थित है?

    • (A) जैसलमेर
    • (B) बाड़मेर
    • (C) जोधपुर
    • (D) बालोतरा

    सही उत्तर: (B) बाड़मेर

    व्याख्या: रामदेवजी का जन्म बाड़मेर ज़िले की शिव तहसील के उंडूकाश्मीर में हुआ; उनका मेला रामदेवरा (जैसलमेर) में भरता है।

  3. प्रश्न 3. रामदेवरा (रूणेचा) में रामदेवजी का मेला किस तिथि को भरता है?

    • (A) भाद्रपद कृष्ण 9
    • (B) चैत्र अमावस्या
    • (C) भाद्रपद शुक्ल 2 से 11
    • (D) माघ पूर्णिमा

    सही उत्तर: (C) भाद्रपद शुक्ल 2 से 11

    व्याख्या: रामदेवजी का मेला भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक रामदेवरा (जैसलमेर) में भरता है।

  4. प्रश्न 4. तेजाजी का प्रमुख पशु मेला (तेजा दशमी) कहाँ भरता है?

    • (A) खड़नाल
    • (B) गोगामेड़ी
    • (C) सुरसुरा
    • (D) परबतसर

    सही उत्तर: (D) परबतसर

    व्याख्या: तेजाजी का मेला भाद्रपद शुक्ल दशमी को परबतसर (डीडवाना-कुचामन) में भरता है।

  5. प्रश्न 5. पाबूजी का मेला कोलूमंड में किस तिथि को भरता है?

    • (A) चैत्र अमावस्या
    • (B) भाद्रपद शुक्ल 10
    • (C) भाद्रपद कृष्ण 8
    • (D) कार्तिक पूर्णिमा

    सही उत्तर: (A) चैत्र अमावस्या

    व्याख्या: पाबूजी का मेला कोलूमंड (फलोदी) में चैत्र अमावस्या को भरता है।

  6. प्रश्न 6. थारपारकर और कांकरेज नस्ल के पशुओं के लिए प्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेला किस लोकदेवता से संबंधित है?

    • (A) तेजाजी
    • (B) मल्लीनाथ जी
    • (C) गोगाजी
    • (D) देवनारायण जी

    सही उत्तर: (B) मल्लीनाथ जी

    व्याख्या: तिलवाड़ा (बालोतरा) में लूणी तट पर चैत्र कृष्ण एकादशी से मल्लीनाथ पशु मेला भरता है।

  7. प्रश्न 7. लोकदेवता और उनके जन्मस्थान का कौन-सा युग्म सही नहीं है?

    • (A) गोगाजी — ददरेवा (चूरू)
    • (B) पाबूजी — कोलू (फलोदी)
    • (C) देवनारायण जी — उंडूकाश्मीर (बाड़मेर)
    • (D) तेजाजी — खड़नाल (नागौर)

    सही उत्तर: (C) देवनारायण जी — उंडूकाश्मीर (बाड़मेर)

    व्याख्या: देवनारायण जी का संबंध मालासेरी डूंगरी, आसींद (भीलवाड़ा) से है; उंडूकाश्मीर रामदेवजी का जन्मस्थान है।

  8. प्रश्न 8. तेजाजी के माता-पिता कौन थे?

    • (A) धांधलजी और कमलादे
    • (B) अजमालजी और मैणादे
    • (C) जेवरसिंह और बाछल
    • (D) ताहड़जी और रामकुँवरी

    सही उत्तर: (D) ताहड़जी और रामकुँवरी

    व्याख्या: तेजाजी के पिता ताहड़जी और माता रामकुँवरी थीं; वे धौल्या गोत्र के जाट थे।

  9. प्रश्न 9. गोगाजी के माता-पिता कौन थे?

    • (A) जेवरसिंह और बाछल
    • (B) सवाई भोज और साढू खटाणी
    • (C) रावल सलखा और जाणीदे
    • (D) अजमालजी और मैणादे

    सही उत्तर: (A) जेवरसिंह और बाछल

    व्याख्या: चौहान वंशी गोगाजी के पिता जेवरसिंह और माता बाछल थीं; पत्नी केलमदे थीं।

  10. प्रश्न 10. मल्लीनाथ जी के पिता कौन थे?

    • (A) राव चूंडा
    • (B) रावल सलखा
    • (C) मेहाजी सांखला
    • (D) अचलसिंह

    सही उत्तर: (B) रावल सलखा

    व्याख्या: मल्लीनाथ जी के पिता रावल सलखा, माता जाणीदे और पत्नी रूपादे थीं।

शेष 10 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

रीजनिंग Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

कला एवं संस्कृति के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें