✨ 100% फ्री मॉक टेस्टकला एवं संस्कृति

राजस्थान के प्रमुख मंदिर — अभ्यास क्विज़

राजस्थान के प्रमुख मंदिरों की विस्तृत जानकारी पढ़ें। ब्रह्मा मंदिर पुष्कर, एकलिंगजी, श्रीनाथजी, दिलवाड़ा, रणकपुर, करणी माता, खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और अन्य मंदिरों का इतिहास, स्थान, स्थाप

कुल प्रश्न
20 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

राजस्थान के प्रमुख मंदिर — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में कला एवं संस्कृति विषय के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: पुष्कर, शैव मंदिर, वैष्णव मंदिर, जैन मंदिर।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. राजस्थान का प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर कहाँ स्थित है?

    • (A) पुष्कर
    • (B) नाथद्वारा
    • (C) कैलाशपुरी
    • (D) ओसियां

    सही उत्तर: (A) पुष्कर

    व्याख्या: अजमेर जिले के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर भारत के गिने-चुने ब्रह्मा मंदिरों में प्रमुख है।

  2. प्रश्न 2. पुष्कर का वराह मंदिर किस देवता को समर्पित है?

    • (A) ब्रह्मा
    • (B) विष्णु का वराह अवतार
    • (C) शिव
    • (D) सूर्य

    सही उत्तर: (B) विष्णु का वराह अवतार

    व्याख्या: वराह मंदिर विष्णु के वराह अवतार को समर्पित है; इसका निर्माण चौहान शासक अर्णोराज (अनाजी) से जोड़ा जाता है।

  3. प्रश्न 3. पुष्कर का कौन-सा मंदिर ऊँचे गोपुरम और दक्षिण भारतीय स्थापत्य प्रभाव के लिए जाना जाता है?

    • (A) सावित्री मंदिर
    • (B) वराह मंदिर
    • (C) रंगजी मंदिर
    • (D) ब्रह्मा मंदिर

    सही उत्तर: (C) रंगजी मंदिर

    व्याख्या: पुष्कर के रंगजी मंदिर में दक्षिण भारतीय, राजपूत व मुगल प्रभाव और ऊँचा गोपुरम उल्लेखनीय है।

  4. प्रश्न 4. पुष्कर का सावित्री मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है?

    • (A) गुरु शिखर
    • (B) नाग पहाड़
    • (C) तारागढ़
    • (D) रत्नागिरि

    सही उत्तर: (D) रत्नागिरि

    व्याख्या: माता सावित्री का मंदिर पुष्कर की रत्नागिरि पहाड़ी पर स्थित है।

  5. प्रश्न 5. मेवाड़ के आराध्य एकलिंगजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

    • (A) कैलाशपुरी, उदयपुर
    • (B) नाथद्वारा, राजसमंद
    • (C) मंदफिया, चित्तौड़गढ़
    • (D) देशनोक, बीकानेर

    सही उत्तर: (A) कैलाशपुरी, उदयपुर

    व्याख्या: एकलिंगजी (शिव) का मंदिर उदयपुर के निकट कैलाशपुरी में है; मेवाड़ के शासक स्वयं को एकलिंगजी का दीवान/प्रतिनिधि मानते थे।

  6. प्रश्न 6. एकलिंगजी मंदिर किस विशेष प्रकार के शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है?

    • (A) स्फटिक शिवलिंग
    • (B) चतुर्मुखी शिवलिंग
    • (C) पारद शिवलिंग
    • (D) खंडित शिवलिंग

    सही उत्तर: (B) चतुर्मुखी शिवलिंग

    व्याख्या: एकलिंगजी मंदिर का शिवलिंग चतुर्मुखी है।

  7. प्रश्न 7. श्रीनाथजी का मंदिर किस जिले में स्थित है?

    • (A) उदयपुर
    • (B) चित्तौड़गढ़
    • (C) राजसमंद
    • (D) भीलवाड़ा

    सही उत्तर: (C) राजसमंद

    व्याख्या: श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा (राजसमंद) में है; इसे उदयपुर का मंदिर लिखना गलत है।

  8. प्रश्न 8. नाथद्वारा का श्रीनाथजी मंदिर किस संप्रदाय का प्रमुख केंद्र है?

    • (A) रामानंदी संप्रदाय
    • (B) रामस्नेही संप्रदाय
    • (C) निम्बार्क संप्रदाय
    • (D) पुष्टिमार्ग (वल्लभ संप्रदाय)

    सही उत्तर: (D) पुष्टिमार्ग (वल्लभ संप्रदाय)

    व्याख्या: श्रीनाथजी मंदिर वल्लभाचार्य के पुष्टिमार्ग का प्रमुख केंद्र है, जहाँ हवेली-शैली की सेवा होती है।

  9. प्रश्न 9. रणकपुर का चौमुखा जैन मंदिर किस तीर्थंकर को समर्पित है?

    • (A) आदिनाथ (ऋषभदेव)
    • (B) पार्श्वनाथ
    • (C) महावीर स्वामी
    • (D) नेमिनाथ

    सही उत्तर: (A) आदिनाथ (ऋषभदेव)

    व्याख्या: पाली जिले के रणकपुर का चौमुखा मंदिर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ (ऋषभदेव) को समर्पित है।

  10. प्रश्न 10. दिलवाड़ा के विमल वसाही मंदिर का निर्माण किसने करवाया?

    • (A) वस्तुपाल-तेजपाल
    • (B) विमल शाह
    • (C) धरणकशाह
    • (D) भामाशाह

    सही उत्तर: (B) विमल शाह

    व्याख्या: विमल वसाही 11वीं शताब्दी में विमल शाह ने बनवाया; लूण वसाही 13वीं शताब्दी में वस्तुपाल-तेजपाल से जुड़ा है।

शेष 10 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

रीजनिंग Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

कला एवं संस्कृति के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें