राजस्थान का भूगोल : राजस्थान की स्थिति विस्तार आकृति एवं भौतिक स्वरूप। 

1. राजस्थान का भारत और विश्व में स्थान :

  1. राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
  2. राजस्थान की विश्व  के सापेक्ष स्थिति उत्तर – पूर्वी देशान्तर है।
  3. राजस्थान की महाद्वपीय स्थिति एशिया महाद्वीप के मानचित्र  में उत्तर – पश्चिम की और हैं।

2. आकार/क्षेत्रफल:

  • यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो 342,239 वर्ग किलोमीटर (132,140 वर्ग मील) में फैला हुआ है।
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि. मी. है | 
  • राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से जर्मनी के बराबर, ब्रिटेन से 1.5 गुणा, श्रीलंका से 5 गुणा व इजराइल से 17 गुणा बड़ा हैं।
  • राजस्थान के क्षेत्रफल के लगभग  बराबर वाले देश – कांगो रिपब्लिक, पोलेंड, फ़िनलैंड, जर्मनी, नार्वे |                

3. भारत का प्रतिशत:

  1.  राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भूमि क्षेत्र का 10.41% है।
  2. राजस्थान का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल के 0.25 प्रतिशत है | 

4. भूवैज्ञानिक इतिहास:

  •  राजस्थान का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र प्राचीन टेथिस महासागर बेसिन का हिस्सा है।

5. भौगोलिक निर्देशांक:

  •  राजस्थान 23°03′N से 30°12′N अक्षांश और 69°30′E से 78°17′E देशांतर तक फैला हुआ है।
  • राजस्थान का अक्षांशीय अंतर 8°09’है |
  • राजस्थान का देशांतरीय अंतर 8°47′ है।

6. अक्षांश और कर्क रेखा :

  • राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है, जो बांसवाड़ा में कुशलगढ़ तहसील के मध्य से होकर गुजरती है और डूंगरपुर में चिखली गांव को छूती है।
  • कर्क रेखा राजस्थान में 26 किलोमीटर तक फैली हुई है और डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों को काटती है।
  • कर्क रेखा भारत के 8 राज्योंराजस्थान,  गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़  झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिज़ोरम, से गुजरती है,  इसमे कर्क रेखा की सबसे ज्यदा लम्बाई मध्यप्रदेश और सबसे कम लम्बाई त्रिपुरा में है |                                    

7. आकार :

  •  राज्य का आकार समचतुर्भुज, चतुर्भुज या पतंग जैसा है।

8. आयाम :

  •  राजस्थान उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर लंबा है।

9. भौगोलिक चरम सीमाएँ:

  • उत्तरी बिंदु: कोना गाँव, श्रीगंगानगर।
  • दक्षिणी बिंदु: बोरकुंड गाँव, कुशलगढ़ तहसील, बांसवाड़ा।
  • पश्चिमी बिंदु: कटरा गाँव, सैम तहसील, जैसलमेर।
  • पूर्वी बिंदु: जगमोहन पुरा, राजा खेड़ा तहसील, धौलपुर।

10. सूर्योदय और सूर्यास्त:

  •  सूर्योदय सबसे पहले सिलावट गांव के पास जगमोहन पुरा में होता है, जबकि सूर्यास्त जैसलमेर के कटरा गांव में सबसे आखिर में होता है।

11. सौर तीव्रता :

  • कर्क रेखा पर स्थित बांसवाड़ा में सबसे अधिक सीधी धूप पड़ती है, जबकि कर्क रेखा से सबसे दूर श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तिरछी किरणें पड़ती हैं।
  •  राजस्थान में 21 जून को सबसे बड़ा दिन व सबसे छोटी रात होती है तथा सबसे छोटी परछाई बनती है।
  • 21 जून को सूर्य के कर्क रेखा पर सीधे चमकने के कारण कर्क संक्रांति होती है। 
  •  राजस्थान में 22 दिसम्बर को सबसे छोटा दिन व सबसे बड़ी रात होती है।
  • इस समय सूर्य मकर रेखा सीधा चमकता है और  मकर संक्रांति  एवं शीत ऋतू होती है।
  • 23°30′ द्क्षिणी अंक्षाश रेखा को मकर रेखा कहते है | 
  • 21 मार्च ( बसंत विषुव ) और 23 सितम्बर ( शरद विषुव ) को सूर्य भूमध्य रेखा पर चमकता है तो दिन और रात बराबर होते है|                                 

12. सीमाएँ :

कुल भूमि सीमा: 5,920 किलोमीटर।

पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा: 1,070 किलोमीटर, जिसे रेडक्लिफ रेखा के रूप में जाना जाता है, जो श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट से बाड़मेर के बाखासर तक फैली हुई है।

अंतरराज्यीय सीमा: 4,850 किलोमीटर, जो पांच अन्य भारतीय राज्यों के साथ साझा की जाती है।

Ads

13. सीमा निकटता :

  • – अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे निकट का शहर: श्रीगंगानगर।
  • – अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सबसे दूर का शहर: बीकानेर।

जरुरी तथ्य : -

🪶ऋग्वेद में राजस्थान को ब्रह्मवर्त व रामायण में वाल्मीकि ने मरुकान्तार कहा है 

🪶सबसे प्राचीन लिखित उल्लेख बसंतगढ़ शिलालेख ( सिरोही जिले ) में मिलता है, जिसमे राजस्थान को राजस्थानियादित्य कहा है | 

🪶राजस्थान शब्द का सबसे पहले प्रयोग कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी किताब द एनाल्स एंड एंटीकिव्टिज ऑफ़ राजस्थान में किया था | 

🪶 अंग्रेजो ने इस भू भाग का नाम राजपुताना रखा था | 

🪶जोर्ज थोमस पहला इंसान था जिसने इस भू-भाग के लिए राजपुताना शब्द का प्रयोग किया, इसका उलेख़ किताब मिल्ट्री मेमोयर्स ऑफ़ मिस्टर जोर्ज थोमस ( 1805 में विलियम फ्रेंकलिन द्वारा प्रकाशित )  में मिलता है |                                                                         

Facebook
X
LinkedIn
Telegram
WhatsApp

Leave a Comment

Related Post

Ads

हमरे Whatsapp व टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े

Recent Post

Ads

Share on

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Threads
Pinterest
Reddit
Tumblr
Telegram

Top Course