राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमा

राजस्थान का भूगोल : राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतराज्यीय सीमा

अंतर्राष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर रैडक्लिफ़ रेखा

नोट 👉 यहाँ पर दी गई जानकारी राजस्थान के पुराने जिले के अनुसार ही है, क्योंकि अभी तक राजस्थान के नए 50 जिलो के बारे में NCERT और हिंदी ग्रन्थ में नही प्रकाशित हुआ है |

नए जिलो के अनुसार जानकारी दूसरी पोस्ट में है, आपको इस पोस्ट के निचे उसकी लिंक मिल जाएगी |

राजस्थान के चार जिले पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं

  • श्रीगंगानगर 👉210 किलोमीटर 
  • बीकानेर   👉 168 किलोमीटर 
  • जैसलमेर  👉 464 किलोमीटर
  •  बाड़मेर  👉 228 किलोमीटर

🪶सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाला राजस्थान का जिला जैसलमेर है 👉 464 किलोमीटर 

🪶न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा बीकानेर 👉168 किलोमीटर 

पाकिस्तान के 9 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते हैं

पाकिस्तान के 9 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते हैं

जिसमें पंजाब प्रांत के तीन जिले 👉

  1.  बहावलनगर
  2. बहावलपुर
  3. रहीमयार  खाँ

सिंध प्रांत के 6 जिले 👉

  1. घोटकी
  2. सुकुर
  3. खैरपुर
  4. संघर
  5. उमरकोट
  6. थारपारकर 

🪶पाकिस्तान का  बहावलनगर राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा बनाता है |

🪶पाकिस्तान का उमरकोट राजस्थान के साथ न्यूनतम सीमा बनाता है | 

अन्तर्राज्यीय सीमा 4850 किलोमीटर

राजस्थान भारत के पांच राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है

1. पंजाब 👉
  • राजस्थान  पंजाब के  साथ  89 किलोमीटर की सीमा बनता हैं | 
  • पंजाब के दो जिले 👉(१) फाजिल्का, (२) मुक्तसर 
  • राजस्थान के दो जिले 👉 (१) श्रीगंगानगर , (२) हनुमानगढ़ 
2. हरियाणा👉
  • राजस्थान  हरियाणा के साथ 1262 किलोमीटर की सीमा बनता हैं | 
  • हरियाणा के 7 जिले 👉
    1. सिरसा
    2. फतेहाबाद
    3. हिसार
    4. भिवानी
    5. महेंद्रगढ़
    6. रेवाड़ी
    7. मेवात 
  •  राजस्थान के भी  7 जिले हरियाणा के साथ सीमा बनाते है 👉
    1. अलवर
    2. जयपुर
    3. भरतपुर
    4. हनुमानगढ़
    5. सीकर
    6. चुरु
    7. झुन्झनू 
3. उत्तर प्रदेश 👉
  • उत्तर प्रदेश राजस्थान के  साथ 877 किलोमीटर की सीमा बनाता  है |
  • उत्तर प्रदेश के दो जिले 👉 (1) आगरा, (2) मथुरा 
  • राजस्थान के दो जिले 👉 (1) भरतपुर, (2) धौलपुर 
4. मध्य प्रदेश 👉
  • मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान  1600 किलोमीटर की  सीमा बनाता  हैं | 
  • मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते है  👉 
    1. झाबुआ
    2. रतलाम
    3. मंदसौर
    4. नीमच
    5. राजगढ़
    6. आगरमालवा
    7. गुना
    8. शिवपुरी
    9. श्योपुर 
    10. मुर्रैना
  • राजस्थान के भी 10 जिले मध्यप्रदेश के साथ सीमा बनाते है 👉
    1. भीलवाड़ा
    2. बांसवाड़ा
    3. बांरा
    4. चित्तौड़गढ़
    5. प्रतापगढ़ 
    6. कोटा
    7. सवाई माधोपुर
    8. धौलपुर
    9. झालावाड़
    10. करौली  
5. गुजरात 👉
  • गुजरात के साथ राजस्थान  1022 किलोमीटर की सीमा बनाता है |  
  • गुजरात के 6 जिले 👉
    1. कच्छ
    2. बनासकांठा
    3. साबरकांठा
    4. अरावली
    5. महीसागर
    6. दाहोद 
  • राजस्थान के भी 6 जिले गुजरात के साथ सीमा बनाते है 👉
    1. बांसवाड़ा
    2. जालौर 
    3. उदयपुर
    4. डूंगरपुर
    5. बाड़मेर
    6. सिरोही

अन्य जानकारी 👉

  • झालावाड़ सबसे लंबी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है जो कि मध्य प्रदेश के  साथ बनाता  हैं 🪶 कुल लंबाई 520 किलोमीटर है 
  • बाड़मेर न्यूनतम अन्तर्राज्यीय सीमा बनाता है जो कि गुजरात के साथ बनता है 🪶कुल लंबाई 14 किलोमीटर है 
  • राजस्थान के  जिले जो अन्तर्राष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय दोनों सीमा बनाते हैं वह 🪶 श्रीगंगानगर और बाड़मेर है 
  • राजस्थान के आठ ऐसे जिले जो किसी भी राज्य तथा देश के साथ सीमा नहीं बनाते हैं  👉
    1. पाली
    2. जोधपुर
    3. नागौर
    4. अजमेर
    5. दौसा
    6. टोंक
    7. बूंदी
    8. राजसमंद 
  • राजस्थान के पाली जिले की सीमा 8 जिलों से लगती है 👉
    1. अजमेर
    2. बाड़मेर
    3. जालौर
    4. सिरोही
    5. राजसमंद
    6. जोधपुर
    7. नागौर
    8. उदयपुर 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला धौलपुर है 👉 3033 वर्ग किलोमीटर है
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है👉 38401 वर्ग किलोमीटर है
  • जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जयपुर है 
  • जनसंख्या दृष्टि से सबसे छोटा जिला जैसलमेर है
Facebook
X
LinkedIn
Telegram
WhatsApp

Leave a Comment

Related Post

Recent Post

Share on

Facebook
X
LinkedIn
WhatsApp
Threads
Pinterest
Reddit
Tumblr
Telegram

Top Course