2 अक्टूबर: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence 2026)
2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती (जन्म: 2 अक्टूबर 1869, पोरबंदर, गुजरात) पूरे देश और विश्व मे
- गांधीवादी दर्शन के मूल स्तंभ (RPSC/UPSC मुख्य परीक्षा): सत्य (Satya) और अहिंसा (Ahimsa) गांधीजी के जीवन और विचारों का मूल आधार रहे। साधन और साध्य की पवित्रता (Purity of Means and Ends) का प्रतिपादन करते हुए उन्होंने कहा कि अवांछित साधनों से कभी न्यायपूर्ण साध्य हासिल नहीं किया जा सकता।
- प्रमुख सामाजिक-आर्थिक संकल्पनाएं: "सर्वोदय" (सबका उदय व उत्थान — जॉन रस्किन की पुस्तक "Unto This Last" से प्रेरित), "ट्रस्टीशिप" (न्यासधारिता — पूंजीपति अपने धन को समाज की धरोहर समझें), "ग्राम स्वराज्य" (स्वावलंबी, विकेंद्रीकृत ग्रामीण गणराज्य) तथा बुनियादी शिक्षा (वर्धा योजना 1937 / नई तालीम)।