1 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 (International Day of Older Persons) — वृद्धजन अधिकार व सिल्वर इकोनॉमी
प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कल्याण, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता
- संवैधानिक प्रावधान (RPSC/UPSC विशेष): भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक तत्वों (DPSP) के अंतर्गत अनुच्छेद 41 में वृद्धावस्था, बीमारी और असमर्थता की स्थिति में काम, शिक्षा और लोक सहायता पाने का अधिकार सुनिश्चित करने का निर्देश राज्य को दिया गया है।
- कानूनी ढांचा: "माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007" (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007) संतानों/वारिसों पर माता-पिता का भरण-पोषण कानूनी रूप से अनिवार्य बनाता है तथा प्रत्येक जिले में भरण-पोषण अधिकरण (Tribunal) की स्थापना का प्रावधान करता है।