✨ 100% फ्री मॉक टेस्टकला एवं संस्कृति

राजस्थान के प्रमुख मेले एवं त्योहार — अभ्यास क्विज़

राजस्थान के प्रमुख मेले एवं त्योहारों की संपूर्ण सूची — धार्मिक मेले, लोकदेवता मेले, आदिवासी मेले, 10 राज्य स्तरीय पशु मेले (नस्ल सहित), गणगौर-तीज-आखा तीज सहित प्रमुख त्योहार, पर्यटन महोत्सव,

कुल प्रश्न
20 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

राजस्थान के प्रमुख मेले एवं त्योहार — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में कला एवं संस्कृति विषय के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: त्योहार, आदिवासी मेले, लोकदेवताओं के मेले, पशु मेले।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. राजस्थानी कहावत 'तीज तिवारां बावड़ी, ले डूबी गणगौर' के अनुसार त्योहारों का समापन किस पर्व पर माना जाता है?

    • (A) गणगौर
    • (B) दीपावली
    • (C) होली
    • (D) मकर संक्रांति

    सही उत्तर: (A) गणगौर

    व्याख्या: इस कहावत के अनुसार त्योहारों का आगमन श्रावण की तीज से और समापन चैत्र की गणगौर पर होता है।

  2. प्रश्न 2. 'आदिवासियों का कुंभ' कहलाने वाला बेणेश्वर मेला किस तिथि को भरता है?

    • (A) कार्तिक पूर्णिमा
    • (B) माघ पूर्णिमा
    • (C) वैशाख पूर्णिमा
    • (D) मार्गशीर्ष पूर्णिमा

    सही उत्तर: (B) माघ पूर्णिमा

    व्याख्या: डूंगरपुर में सोम-माही-जाखम संगम पर बेणेश्वर मेला माघ पूर्णिमा को भरता है।

  3. प्रश्न 3. रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेवजी का मेला किस अवधि में भरता है?

    • (A) माघ शुक्ल 5 से 15
    • (B) चैत्र शुक्ल 1 से 9
    • (C) भाद्रपद शुक्ल 2 से 11
    • (D) कार्तिक शुक्ल 11 से 15

    सही उत्तर: (C) भाद्रपद शुक्ल 2 से 11

    व्याख्या: रामदेवरा मेला भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक भरता है और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है।

  4. प्रश्न 4. तेजा दशमी पर लगने वाला वीर तेजाजी का प्रसिद्ध मेला व पशु मेला परबतसर वर्तमान में किस जिले में है?

    • (A) नागौर
    • (B) ब्यावर
    • (C) अजमेर
    • (D) डीडवाना-कुचामन

    सही उत्तर: (D) डीडवाना-कुचामन

    व्याख्या: परबतसर वर्तमान में डीडवाना-कुचामन जिले में है, जहाँ तेजाजी का मेला व पशु मेला लगता है।

  5. प्रश्न 5. गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) का गोगाजी मेला किस तिथि को लगता है?

    • (A) भाद्रपद कृष्ण 9 (गोगा नवमी)
    • (B) भाद्रपद शुक्ल 10
    • (C) चैत्र अमावस्या
    • (D) माघ कृष्ण 4

    सही उत्तर: (A) भाद्रपद कृष्ण 9 (गोगा नवमी)

    व्याख्या: गोगामेड़ी का मेला भाद्रपद कृष्ण नवमी (गोगा नवमी) को लगता है।

  6. प्रश्न 6. मल्लीनाथ जी का मेला व पशु मेला तिलवाड़ा किस जिले में स्थित है?

    • (A) बाड़मेर
    • (B) बालोतरा
    • (C) जालौर
    • (D) फलोदी

    सही उत्तर: (B) बालोतरा

    व्याख्या: तिलवाड़ा वर्तमान बालोतरा जिले में है, जहाँ चैत्र में मल्लीनाथ पशु मेला लगता है।

  7. प्रश्न 7. राजस्थान में पशुपालन विभाग द्वारा कितने राज्य स्तरीय पशु मेले आयोजित किए जाते हैं?

    • (A) 7
    • (B) 12
    • (C) 10
    • (D) 15

    सही उत्तर: (C) 10

    व्याख्या: राजस्थान में पशुपालन विभाग 10 राज्य स्तरीय पशु मेले आयोजित करता है।

  8. प्रश्न 8. मल्लीनाथ पशु मेला (तिलवाड़ा) मुख्यतः किन गौवंश नस्लों के लिए प्रसिद्ध है?

    • (A) नागौरी व साहीवाल
    • (B) गिर व राठी
    • (C) मालवी व हरियाणवी
    • (D) थारपारकर व कांकरेज

    सही उत्तर: (D) थारपारकर व कांकरेज

    व्याख्या: तिलवाड़ा का मल्लीनाथ पशु मेला थारपारकर व कांकरेज नस्लों के लिए प्रसिद्ध है।

  9. प्रश्न 9. झालरापाटन (झालावाड़) में लगने वाले दो राज्य स्तरीय पशु मेले कौन-से हैं?

    • (A) चंद्रभागा व गोमती सागर
    • (B) बलदेव व रामदेव
    • (C) जसवंत व शिवरात्रि
    • (D) गोगामेड़ी व तेजाजी

    सही उत्तर: (A) चंद्रभागा व गोमती सागर

    व्याख्या: झालरापाटन में चंद्रभागा (कार्तिक) व गोमती सागर (वैशाख) पशु मेले लगते हैं, दोनों मालवी नस्ल के लिए।

  10. प्रश्न 10. नागौर जिले में लगने वाले दो राज्य स्तरीय पशु मेले कौन-से हैं?

    • (A) तेजाजी व मल्लीनाथ
    • (B) रामदेव पशु मेला (मानासर) व बलदेव पशु मेला (मेड़ता सिटी)
    • (C) जसवंत व गोगामेड़ी
    • (D) चंद्रभागा व पुष्कर

    सही उत्तर: (B) रामदेव पशु मेला (मानासर) व बलदेव पशु मेला (मेड़ता सिटी)

    व्याख्या: नागौर जिले में रामदेव पशु मेला (मानासर) व बलदेव पशु मेला (मेड़ता सिटी) लगते हैं, दोनों नागौरी नस्ल के लिए।

शेष 10 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

रीजनिंग Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

कला एवं संस्कृति के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें