✨ 100% फ्री मॉक टेस्टकला एवं संस्कृति

राजस्थान के प्रमुख ग्रंथ एवं लेखक — अभ्यास क्विज़

राजस्थान के प्रमुख ग्रंथों व लेखकों की विधा-वार सूची — रासो (पृथ्वीराज, बीसलदेव, खुमाण, हम्मीर, सगत), प्रबंध-वचनिका-वेलि, ख्यात-विगत-इतिहास काव्य, संस्कृत ग्रंथ (पृथ्वीराज विजय, राजप्रशस्ति,

कुल प्रश्न
20 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

राजस्थान के प्रमुख ग्रंथ एवं लेखक — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में कला एवं संस्कृति विषय के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: रासो ग्रंथ, संस्कृत ग्रंथ, हम्मीर पर ग्रंथ, प्रबंध ग्रंथ।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. 'पृथ्वीराज रासो' के रचयिता कौन हैं?

    • (A) चंदबरदाई
    • (B) जयानक
    • (C) नरपति नाल्ह
    • (D) जोधराज

    सही उत्तर: (A) चंदबरदाई

    व्याख्या: पृथ्वीराज रासो चंदबरदाई की पिंगल भाषा में रचित कृति है; पृथ्वीराज विजय जयानक की संस्कृत रचना है।

  2. प्रश्न 2. संस्कृत ग्रंथ 'पृथ्वीराज विजय' के लेखक कौन हैं?

    • (A) चंदबरदाई
    • (B) जयानक
    • (C) सोमदेव
    • (D) नयनचंद्र सूरि

    सही उत्तर: (B) जयानक

    व्याख्या: पृथ्वीराज विजय की रचना कश्मीरी कवि जयानक ने संस्कृत में की।

  3. प्रश्न 3. विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) और रानी राजमती पर आधारित 'बीसलदेव रासो' किसकी रचना है?

    • (A) गिरधर आसिया
    • (B) दलपति विजय
    • (C) नरपति नाल्ह
    • (D) पद्मनाभ

    सही उत्तर: (C) नरपति नाल्ह

    व्याख्या: बीसलदेव रासो की रचना नरपति नाल्ह ने की।

  4. प्रश्न 4. मेवाड़ के गुहिल शासकों पर आधारित 'खुमाण रासो' के रचयिता कौन हैं?

    • (A) मान कवि
    • (B) जोधराज
    • (C) कान्ह व्यास
    • (D) दलपति विजय

    सही उत्तर: (D) दलपति विजय

    व्याख्या: खुमाण रासो दलपति विजय की रचना है।

  5. प्रश्न 5. महाराणा प्रताप के भाई शक्तिसिंह पर आधारित 'सगत रासो' किसने लिखा?

    • (A) गिरधर आसिया
    • (B) दुरसा आढ़ा
    • (C) ईसरदास
    • (D) बांकीदास

    सही उत्तर: (A) गिरधर आसिया

    व्याख्या: सगत रासो गिरधर आसिया की डिंगल रचना है।

  6. प्रश्न 6. रणथंभौर के हम्मीर देव पर लिखे ग्रंथों और लेखकों का कौन-सा युग्म सही नहीं है?

    • (A) हम्मीर रासो — जोधराज
    • (B) हम्मीर महाकाव्य — पद्मनाभ
    • (C) हम्मीरायण — भांडउ व्यास
    • (D) हम्मीर महाकाव्य — नयनचंद्र सूरि

    सही उत्तर: (B) हम्मीर महाकाव्य — पद्मनाभ

    व्याख्या: हम्मीर महाकाव्य नयनचंद्र सूरि की रचना है; पद्मनाभ ने कान्हड़दे प्रबंध लिखा।

  7. प्रश्न 7. जालौर के कान्हड़दे सोनगरा और अलाउद्दीन खिलजी के संघर्ष पर आधारित 'कान्हड़दे प्रबंध' के लेखक कौन हैं?

    • (A) हेमरत्न सूरि
    • (B) शिवदास गाडण
    • (C) पद्मनाभ
    • (D) कुशललाभ

    सही उत्तर: (C) पद्मनाभ

    व्याख्या: कान्हड़दे प्रबंध की रचना पद्मनाभ ने की।

  8. प्रश्न 8. गागरोन के साके (1423) का वर्णन करने वाली 'अचलदास खींची री वचनिका' के रचयिता कौन हैं?

    • (A) करणीदान कविया
    • (B) खिड़िया जग्गा
    • (C) वीरभाण
    • (D) शिवदास गाडण

    सही उत्तर: (D) शिवदास गाडण

    व्याख्या: अचलदास खींची री वचनिका शिवदास गाडण की डिंगल रचना है।

  9. प्रश्न 9. धरमत युद्ध (1658) में रतनसिंह राठौड़ के शौर्य पर आधारित वचनिका किसने लिखी?

    • (A) खिड़िया जग्गा
    • (B) शिवदास गाडण
    • (C) दयालदास
    • (D) बख्तराम शाह

    सही उत्तर: (A) खिड़िया जग्गा

    व्याख्या: 'राठौड़ रतनसिंह महेसदासोत री वचनिका' की रचना खिड़िया जग्गा ने की।

  10. प्रश्न 10. डिंगल की श्रेष्ठ कृति मानी जाने वाली 'वेलि क्रिसन रुकमणी री' के रचयिता कौन हैं?

    • (A) चंदबरदाई
    • (B) पृथ्वीराज राठौड़
    • (C) सूर्यमल्ल मिश्रण
    • (D) ईसरदास

    सही उत्तर: (B) पृथ्वीराज राठौड़

    व्याख्या: वेलि क्रिसन रुकमणी री बीकानेर के पृथ्वीराज राठौड़ की रचना है, जिसमें कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन है।

शेष 10 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

रीजनिंग Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

कला एवं संस्कृति के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें