✨ 100% फ्री मॉक टेस्टराजस्थान भूगोल

पूर्वी मैदान व हाड़ौती का पठार — अभ्यास क्विज़

राजस्थान के पूर्वी मैदानी भाग और दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग की पूरी जानकारी हिंदी में – भौगोलिक विशेषताएं, क्षेत्र, महत्व और RPSC, REET परीक्षाओं के लिए नोट्स। 2026। मुफ्त नोट्स। 20 प्रश्न, व्या

कुल प्रश्न
20 MCQs
अंकन योजना
+2 / −0.66
OMR 5th Option
लागू (सक्रिय)
माध्यम
हिंदी (Hindi)
100% फ्री मॉक टेस्ट एक्सेस

टेस्ट शुरू करने के लिए 1-क्लिक लॉगिन करें

टेस्ट सबमिट करते ही आपका स्कोर, रैंक व विश्लेषण और आधिकारिक WhatsApp ग्रुप लिंक तुरंत सक्रिय होगा।

या ईमेल / पासवर्ड से
लॉगइन करेंनया खाता बनाएं
सुरक्षित लॉगिनWhatsApp ग्रुप एक्सेस

पूर्वी मैदान व हाड़ौती का पठार — अभ्यास क्विज़: क्विज़ परिचय

इस क्विज़ में राजस्थान भूगोल विषय के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रमुख टॉपिक: पूर्वी मैदान, बनास बेसिन, चंबल बेसिन, माही बेसिन।

नीचे 10 नमूना प्रश्न सही उत्तर और व्याख्या के साथ दिए गए हैं, ताकि आप प्रश्नों का स्तर देख सकें। पूरी क्विज़ टाइमर, नेगेटिव मार्किंग और स्कोरकार्ड के साथ निःशुल्क लॉगिन के बाद हल करें।

नमूना प्रश्न: उत्तर व व्याख्या सहित

  1. प्रश्न 1. राजस्थान का पूर्वी मैदानी भाग राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना प्रतिशत है?

    • (A) लगभग 23%
    • (B) लगभग 9%
    • (C) लगभग 40%
    • (D) लगभग 61%

    सही उत्तर: (A) लगभग 23%

    व्याख्या: पूर्वी मैदानी भाग राज्य के लगभग 23% क्षेत्र पर विस्तृत है और यहाँ लगभग 39% जनसंख्या निवास करती है।

  2. प्रश्न 2. पूर्वी मैदानी भाग की सामान्य ढाल किस दिशा में है?

    • (A) पूर्व से पश्चिम
    • (B) पश्चिम से पूर्व
    • (C) उत्तर से दक्षिण
    • (D) दक्षिण से उत्तर

    सही उत्तर: (B) पश्चिम से पूर्व

    व्याख्या: पूर्वी मैदान का सामान्य ढाल पश्चिम से पूर्व की ओर है, इसलिए यहाँ की नदियाँ बंगाल की खाड़ी तंत्र में जाती हैं।

  3. प्रश्न 3. पूर्वी मैदानी भाग के उप-विभाग कौन-से हैं?

    • (A) विंध्यन कगार, दक्कन लावा पठार, मुकुंदरा
    • (B) घग्घर मैदान, लूनी बेसिन, शेखावाटी
    • (C) बनास-बाणगंगा बेसिन, चंबल बेसिन, माही बेसिन
    • (D) भोराट, मेसा, उड़िया पठार

    सही उत्तर: (C) बनास-बाणगंगा बेसिन, चंबल बेसिन, माही बेसिन

    व्याख्या: पूर्वी मैदान के तीन उप-विभाग बनास-बाणगंगा बेसिन, चंबल बेसिन और माही बेसिन हैं।

  4. प्रश्न 4. ‘पीडमांट का मैदान’ किस क्षेत्र के आस-पास स्थित है?

    • (A) शाहबाद (बारां)
    • (B) जहाजपुर (भीलवाड़ा)
    • (C) मालपुरा (टोंक)
    • (D) देवगढ़ (राजसमंद)

    सही उत्तर: (D) देवगढ़ (राजसमंद)

    व्याख्या: राजसमंद के देवगढ़ के आस-पास अरावली के पूर्वी ढाल पर स्थित ऊँचे-नीचे भाग को पीडमांट का मैदान कहते हैं।

  5. प्रश्न 5. भीलवाड़ा के जहाजपुर से टोंक तक बनास नदी के उबड़-खाबड़ पथरीले अपवाह क्षेत्र को क्या कहते हैं?

    • (A) खेराड़
    • (B) डांग
    • (C) कांठल
    • (D) वागड़

    सही उत्तर: (A) खेराड़

    व्याख्या: जहाजपुर (भीलवाड़ा) से टोंक के बीच बनास के पथरीले क्षेत्र को खेराड़ कहते हैं।

  6. प्रश्न 6. चंबल नदी द्वारा मिट्टी को गहराई तक लंबवत काटने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

    • (A) परतदार अपरदन
    • (B) अवनालिका अपरदन
    • (C) वायु अपरदन
    • (D) हिमानी अपरदन

    सही उत्तर: (B) अवनालिका अपरदन

    व्याख्या: चंबल के तीव्र प्रवाह से होने वाले लंबवत कटाव को अवनालिका (Gully) अपरदन कहते हैं।

  7. प्रश्न 7. अवनालिका अपरदन से बनी कटी-फटी, ऊँची-नीची भूमि को क्या कहते हैं?

    • (A) खडीन
    • (B) टिब्बा
    • (C) बीहड़ / उत्खात भूमि
    • (D) प्लाया

    सही उत्तर: (C) बीहड़ / उत्खात भूमि

    व्याख्या: अवनालिका अपरदन से बनी अनुपजाऊ कटी-फटी भूमि को बीहड़ या उत्खात भूमि (Badland) कहते हैं।

  8. प्रश्न 8. चंबल के बीहड़ क्षेत्र के ऊँचे पठारी व पथरीले कगारों को स्थानीय रूप से क्या कहते हैं?

    • (A) बीड़
    • (B) मगरा
    • (C) भाकर
    • (D) डांग

    सही उत्तर: (D) डांग

    व्याख्या: चंबल के बीहड़ों के ऊँचे पथरीले कगार ‘डांग’ कहलाते हैं, जो करौली, सवाई माधोपुर व धौलपुर में फैले हैं।

  9. प्रश्न 9. ‘छप्पन का मैदान’ किन जिलों के मध्य स्थित है?

    • (A) बाँसवाड़ा व प्रतापगढ़
    • (B) बाड़मेर व बालोतरा
    • (C) कोटा व बूंदी
    • (D) टोंक व करौली

    सही उत्तर: (A) बाँसवाड़ा व प्रतापगढ़

    व्याख्या: छप्पन का मैदान बाँसवाड़ा और प्रतापगढ़ के मध्य माही बेसिन में स्थित है।

  10. प्रश्न 10. ‘छप्पन का मैदान’ और ‘छप्पन की पहाड़ियाँ’ के संबंध में सही युग्म चुनिए।

    • (A) मैदान — बालोतरा; पहाड़ियाँ — बाँसवाड़ा
    • (B) मैदान — बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़; पहाड़ियाँ — सिवाना (बालोतरा)
    • (C) दोनों — प्रतापगढ़
    • (D) दोनों — बालोतरा

    सही उत्तर: (B) मैदान — बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़; पहाड़ियाँ — सिवाना (बालोतरा)

    व्याख्या: छप्पन का मैदान बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़ में है, जबकि छप्पन की पहाड़ियाँ सिवाना (बालोतरा) क्षेत्र में हैं।

शेष 10 प्रश्न लॉगिन के बाद क्विज़ में उपलब्ध हैं।

आगे की तैयारी

इस विषय की पूरी तैयारी के लिए

राजस्थान GK Mega टेस्ट सीरीज़ 2026

महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश (Rules)

  • 5वां विकल्प अनिवार्य: RPSC/RSMSSB के नए नियमों के अनुसार यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो 5वां विकल्प (अनुत्तरित) अवश्य चुनें।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
  • रैंक व विश्लेषण: टेस्ट सबमिट करते ही इस टेस्ट को देने वाले अभ्यर्थियों के सापेक्ष आपकी रैंक और पर्सेंटाइल दिखेगी।

पाठ्यक्रम एवं तैयारी सुझाव

इस टेस्ट के प्रश्नों को हल करने से पहले संबंधित विषय के विस्तृत स्टडी नोट्स अवश्य पढ़ें। सुयोग अकादमी पर सभी नोट्स 100% निःशुल्क बिना लॉगिन उपलब्ध हैं।

राजस्थान भूगोल के निःशुल्क नोट्स पढ़ें
मॉक टेस्ट सूची देखें